Bihar Weather: बिहार में आज छाए रहेंगे बादल, दिन के वक्‍त बढ़ेगी ठंड; रात के वक्‍त का तापमान बढ़ेगा

Bihar Weather Forecast बिहार के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस कारण दिन के तापमान में गिरावट होगी जबकि रात का पारा चढ़ेगा। दिन में हवा की गति चार से आठ किमी प्रतिघंटा रहने के आसार हैं।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 06:21 AM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 07:08 AM (IST)
Bihar Weather: बिहार में आज छाए रहेंगे बादल, दिन के वक्‍त बढ़ेगी ठंड; रात के वक्‍त का तापमान बढ़ेगा
बिहार में बादलों की आवाजाही के बीच गिरेगा तापमान। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Forecast: बिहार के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस कारण दिन के तापमान में गिरावट होगी, जबकि रात का पारा चढ़ेगा। दिन में हवा की गति चार से आठ किमी प्रतिघंटा रहने के आसार हैं। शनिवार को पटना और आसपास के क्षेत्र में सुबह में हल्के कुहासे छाए रहेंगे। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी हवा का प्रवाह निरंतर जारी है। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30.2 तो न्यूनतम 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान औरंगाबाद का 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

बिहार के अधिकांश हिस्सों छाए रहेंगे बादल, गिरेगा तापमान पटना का अधिकतम तापमान 30.2 तो न्यूनतम 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज पटना व आसपास के क्षेत्र में सुबह में हल्का कुहासा छाया रहेगा

शहर का अधिकतम तापमान पटना -  30.2 गया - 28.8 भागलपुर - 29.9 मुजफ्फरपुर - 27.4 नालंदा - 30.3 (अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

chat bot
आपका साथी