Bihar Weather Alert: बिहार में आज आंधी के साथ हो सकती है तेज बारिश, जानें अपने जिले में मौसम का हाल

Bihar Weather Alert News बिहार के कई जिलों में आज आंधी के साथ हो सकती है तेज बारिश बांग्लादेश में बने चक्रवात के कारण बदला राज्य का मौसम यहां आप आज अपने जिले के मौसम को लेकर पूर्वानुमान की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Sat, 20 Mar 2021 06:45 AM (IST) Updated:Sat, 20 Mar 2021 12:34 PM (IST)
Bihar Weather Alert: बिहार में आज आंधी के साथ हो सकती है तेज बारिश, जानें अपने जिले में मौसम का हाल
पटना में आज आंधी के साथ बारिश के आसार। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण टीम। Bihar Rain Alert: बिहार में आज मौसम (Bihar Weather Update News) का हाल तेजी से बदलने की उम्‍मीद है। राज्य के मौसम में हुए बदलाव से शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं। वर्तमान में बांग्लादेश में चक्रवात (Cyclone in Bangladesh) बना हुआ है, जिससे प्रदेश में बड़ी मात्रा में नमी आ रही है। इससे आसमान में आंशिक रूप से बादल देखे जा रहे हैं। पटना (Patna Weather today) के मौसम विज्ञान केंद्र (Weather science center) से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को कुछ जिलों में आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है। ऐसा मौसम रविवार तक बने रहने की उम्‍मीद जताई जा रही है। हालांकि बिहार के कई जिलों में इसका असर नहीं देखने को मिलेगा।

बिहार के इन जिलों में देखने को मिलेगा मौसम का बदलाव

खासकर किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, पूर्णिया, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। बारिश से रबी की फसलों को काफी नुकसान हो सकता है। आंधी और पानी से आम की फसल को भी नुकसान होगा। हवाएं तेज होने पर आम के मंजर झड़ सकते हैं। हालांकि दूसरा महत्‍वपूर्ण तथ्‍य यह भी है कि हल्‍की बारिश हुई तो मिट्टी में नमी आएगी और इसका फायदा पेड़-पौधों को मिलेगा।

34 डिग्री रिकॉर्ड किया गया पटना का अधिकतम तापमान

राजधानी पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी की हवा में आद्र्रता 30 फीसद रिकॉर्ड की गई। फिलवक्‍त ठंड का असर लगभग पूरी तरह गायब हो चुका है। दिन चढ़ने के साथ तापमान अच्‍छा-खासा बढ़ जा रहा है। दोपहर की धूप अब तल्‍ख होने लगी है। पटना की तरह ही मौसम बिहार के अन्‍य हिस्‍सों में भी हो रहा है। इस बीच चक्रवात के कारण ही पिछले हफ्ते भी बिहार के कुछ हिस्‍सों में बारिश हुई थी।

chat bot
आपका साथी