Bihar Weather ALERT: जवाद के कारण आज कुछ जिलों में हो सकती है बारिश, अब ठंड बढ़ने के आसार

Bihar Weather ALERT राज्य के मौसम में बदलाव जारी है। बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान जवाद अपना असर दिखाने लगा है। सोमवार को तूफान के कारण राज्य के पूर्वी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। शेष जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 06:21 AM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 06:54 AM (IST)
Bihar Weather ALERT: जवाद के कारण आज कुछ जिलों में हो सकती है बारिश, अब ठंड बढ़ने के आसार
बिहार के कुछ जिलों में आज हो सकती है बारिश। सांकेतिक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather: राज्य के मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम कई जिलों में कुहासा छाया रहता है। दोपहर के समय तापमान में वृद्धि होती है। लेकिन रात होते ही एक बार फिर मौसम सर्द होने लगता है। बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान जवाद (Cyclone Jawad) अपना असर दिखाने लगा है। सोमवार को तूफान के कारण राज्य के पूर्वी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। शेष जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मंगलवार को तूफान का प्रभाव राज्य से खत्म हो जाएगा। उसके बाद प्रदेश में ठंड बढ़ने की उम्मीद है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार के अनुसार फिलहाल राज्य में पूर्वा हवा चल रही है। उसकी गति आठ से दस किलोमीटर प्रति घंटे है। मंगलवार के बाद उसमें तेजी आने की उम्मीद है। औरंगाबाद राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। वहां पर 14.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। 

सुबह से शाम तक बदलता रहा मौसम 

रविवार की बात करें तो राजधानी का मौसम सुबह से शाम तक बदलता रहा। सुबह में वातावरण में आंशिक रूप से बादल छाए रहे लेकिन दोपहर में अच्छी धूप निकली। शाम को एक बार फिर आकाश में बादल छा गए। सूर्यास्त के बाद राजधानी के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उत्‍तर-पूर्व के कई जिलों में सोमवार सुबह कुहासा छाया रहा। कोहरे का असर आवागमन पर भी पड़ने लगा है।  

कोहरे के कारण 11 फ्लाइट देर से पहुंचीं

कोहरे के कारण पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) पर विमानों की लैंडिंग में काफी परेशानी हो रही है। कम दृश्यता (Low Visibility) के कारण कई बार विमानों को डायवर्ट करना पड़ रहा है। रविवार को भी घने कोहरे के कारण 11 विमान विलंब से पहुंचे। स्पाइसजेट की पुणे-पटना फ्लाइट चार घंटे देरी से पहुंची तो बेंगलुरु से आने वाली गो एयर की दो फ्लाइट दो घंटे विलंब से पटना एयरपोर्ट पहुंचीं। इसी तरह इंडिगो के भी कई विमान काफी देर से पहुंचे। विमानों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

chat bot
आपका साथी