Bihar Weather ALERT: चक्रवाती तूफान 'जवाद' ने बदला बिहार का मौसम, पटना के मौसम विज्ञानी ने कही ये बात

Bihar Weather Forecast चक्रवाती तूफान जवाद की वजह से बिहार के मौसम में लगातार ही बदलाव देखने को मिल रहा है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्‍य के मौसम के बारे में पूर्वानुमान जारी कर महत्‍वपूर्ण बात कही है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 06:11 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 09:52 AM (IST)
Bihar Weather ALERT: चक्रवाती तूफान 'जवाद' ने बदला बिहार का मौसम, पटना के मौसम विज्ञानी ने कही ये बात
Bihar Weather: बिहार के आसमान में छाए रहेंगे बादल। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather: चक्रवाती तूफान 'जवाद' की वजह से बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव आ गया है। इस तूफान का असर बिहार में हवा की दिशा और गति पर पड़ा है, जिसके कारण तापमान में हल्‍की वृद्धि हुई है और ठंड का असर कम महसूस होने लगा है। अब बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने के कारण प्रदेश के मौसम पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। कम दबाव का क्षेत्र समुद्र तल से 4.5 किमी उपर तक फैला है। वहीं, दूसरी ओर प्रदेश में पूर्वी एवं उत्तर पूर्वी हवा का प्रवाह निरंतर होने से अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ रात के तापमान में आंशिक गिरावट के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना से प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्रवात 'जवाद' के कमजोर होने के बाद निम्न दबाव के क्षेत्र में विकसित हो गया है।  पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बने होने के साथ न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि देखी गई। पूरे प्रदेश का न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ। अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से छाए रहेंगे बादल

16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया पटना का न्यूनतम तापमान

13.2 डिग्री सेल्सियस के साथ नालंदा प्रदेश का सबसे ठंडा शहर

13.2 डिग्री सेल्सियस के साथ नालंदा प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। प्रदेश में एक या दो जगहों पर हल्के स्तर के कोहरे छाए रहे। सबसे कम दृश्यता आठ सौ मीटर गया में दर्ज की गई। वहीं, पटना का न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि होने के साथ 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार के प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान पटना          28.4                16.2 गया             28.1                16.0 भागलपुर       27.4               18.0 मुजफ्फरपुर  27.4               19.0 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

chat bot
आपका साथी