Bihar Weather: पछुआ हवा के साथ आएगी ठंड, छाएगा कुहासा, इन इलाकों में ज्यादा गिरेगा पारा
पटना में सुबह के समय सात सौ मीटर दर्ज की गई दृश्यता। गया जिला 11.7 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश का सर्वाधिक ठंडा शहर। पटना का न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री रहा। अगले दो दिनों में तापमान में आंशिक गिरावट के आसार हैं।
पटना, जागरण संवाददाता। अगले दो दिन प्रदेश में पछुआ हवा चलने के संकेत हैं। इसके प्रभाव से प्रदेश के तापमान में आंशिक गिरावट की संभावना है। सुबह में धुंध की स्थिति बनी रहेगी। उत्तर बिहार में न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच एवं दक्षिण बिहार में 12-14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। उत्तर बिहार में 26-28 डिग्री सेल्सियस एवं दक्षिण बिहार में 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच अधिकतम तापमान रहेगा।मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में पछुआ के प्रभाव से तापमान में आंशिक गिरावट आएगी। इससे ठंड बढ़ेगी।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। 11.7 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। वहीं पटना में सुबह के समय सात सौ मीटर की दृश्यता दर्ज की गई। प्रदेश के अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट के कारण यह 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। पटना के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री वृद्धि होने के कारण 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज जबकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी के कारण 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 26.2 14.0
गया 26.1 12.0
भागलपुर 26.5 16.0
पूर्णिया 27.0 15.0
मोतिहारी 27.5 15.0
(अधिकतम व न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)