Bihar Weather: पटना में छाए रहेंगे बादल, बिहार के बाकी हिस्‍सों के बारे में मौसम विभाग ने ये बताया

Bihar Weather Forecast बिहार के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। पछुआ हवा के कारण राज्‍य में ठंड का असर बढ़ने लगा है। आज पटना में बादल छाए रहने की उम्‍मीद है। राज्‍य के बाकी हिस्‍सों के मौसम के बारे में यहां जानिए...

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 06:22 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 06:22 AM (IST)
Bihar Weather: पटना में छाए रहेंगे बादल, बिहार के बाकी हिस्‍सों के बारे में मौसम विभाग ने ये बताया
बिहार में बदल रहा है मौसम का मिजाज। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Forecast: बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पछुआ हवा चलने के कारण राज्‍य के लोगों को हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार, झारखंड के ऊपरी हिस्सों में सक्रिय ट्रफ लाइन कमजोर हो गई है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती हवा का प्रभाव बांग्लादेश व इसके आसपास क्षेत्रों में है। इसके कारण प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले कुछ दिनों में मौसम के लिए चेतावनी जैसी कोई बात नहीं है। बारिश का सिलसिला फिलहाल बंद हो चुका है। इससे किसान खास तौर पर राहत महसूस कर रहे हैं।

पछुआ हवा ने कराया ठंड का अहसास राजधानी में आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल तापमान में आएगी और गिरावट बांग्लादेश व इसके आसपास चक्रवाती हवा

रविवार को भी पटना में आंशिक रूप से छाए रहे बादल

रविवार को पटना व इसके आसपास क्षेत्रों में दोपहर बाद से आंशिक रूप से बादल छाए रहे। वहीं हवा की गति 3.6 किमी प्रतिघंटा रही। सोमवार को पटना व इसके आसपास के कुछ जगहों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने व हवा की गति में बदलाव होने के आसार हैं। इसके कारण तापमान में गिरावट होगी, वहीं प्रदेश के शेष भागों पर मौसम शुष्क रहेगा।

शहर   -- तापमान

पटना - 31 गया - 30.8 भागलपुर - 30.4 पूर्णिया - 30.6 मुजफ्फरपुर - 28.8 (अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में )
chat bot
आपका साथी