Bihar Weather: पटना में आज छाए रहेंगे बादल, बिहार में तापमान गिरने के साथ बदला मौसम

Bihar Weather Forecast मौसम विभाग पटना से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार राजधानी के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की कमी आई है। बीते 24 घंटों के दौरान सोमवार को पटना व इसके आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 06:12 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 06:45 AM (IST)
Bihar Weather: पटना में आज छाए रहेंगे बादल, बिहार में तापमान गिरने के साथ बदला मौसम
बिहार में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Forecast: बिहार में ठंड का मौसम अब बिल्‍कुल दहलीज पर आ गया है। पूर्वी हवा के प्रवाह में कमी व पछुआ का प्रभाव बढ़ने से सूबे के तापमान में गिरावट आ रही है। प्रदेश में बीते 72 घंटों के दौरान तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग पटना से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार राजधानी के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की कमी आई है। बीते 24 घंटों के दौरान सोमवार को पटना व इसके आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मंगलवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है।

29 अक्‍टूबर तक राज्‍य में बारिश के आसार नहीं

हालांकि प्रदेश का मौसम सामान्य तौर  पर 29 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा। इस दौरान सामान्‍य तौर पर बारिश के आसार नहीं हैं। कुछ इलाकों में स्‍थानीय कारणों से हल्‍की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो बारिश का सिस्टम निष्रिौसय होने के कारण सुबह और रात में लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। कुछ ऐसी हीं स्थिति कुछ दिनों तक बने रहने के आसार हैं।

राजधानी में आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, गिरेगा तापमान 72 घंटों के दौरान राजधानी के पारे में तीन डिग्री गिरावट 29 अक्टूबर तक प्रदेश का मौसम रहेगा शुष्क

देश से पूरी तरह लौट चुका है मानसून

जून से भारत में सक्रिय होने वाला मानसून 25 अक्‍टूबर यानी सोमवार को देश से पूरी तरह लौट गया। इसकी जानकारी मौसम विभाग के दिल्‍ली केंद्र से जारी राष्‍ट्रीय पूर्वानुमान में दी गई है। बावजूद इसके स्‍थानीय कारणों से कुछ इलाकों में अब भी बारिश हो रही है। दो दिनों पहले दिल्‍ली में खूब तेज बारिश हुई थी। सोमवार को बिहार के सिवान जिले के कुछ हिस्‍सों में बारिश दर्ज की गई थी। ऐसा आगे भी हो सकता है।

सोमवार को प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान सीतामढ़ी के पुपरी - 34.2 पटना - 31 गया - 30.8 भागलपुर - 30.4 मुजफ्फरपुर - 28.8 (अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

chat bot
आपका साथी