Bihar Weather: छठ तक तापमान में और गिरावट के आसार, धुंध और कोहरे के बीच अर्घ्‍य देंगे व्रती

Bihar Weather Forecast बिहार के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। राज्‍य में छठ महापर्व तक ठंड का असर और बढ़ने की पूरी उम्‍मीद है। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने इस बाबत पूर्वानुमान जारी किया है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Mon, 08 Nov 2021 06:23 AM (IST) Updated:Mon, 08 Nov 2021 06:17 PM (IST)
Bihar Weather: छठ तक तापमान में और गिरावट के आसार, धुंध और कोहरे के बीच अर्घ्‍य देंगे व्रती
पटना में सुबह के वक्‍त दिखने लगा है कोहरा। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Forecast: बिहार के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। राज्‍य में छठ तक ठंड का असर और बढ़ने की पूरी उम्‍मीद है। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने इस बाबत पूर्वानुमान जारी किया है। महापर्व छठ पर सुबह में ठंड और हल्की धुंध रहने का पूर्वानुमान है। पहले और दूसरे अर्घ्‍य के दिन अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। तापमान में एक या दो डिग्री की गिरावट के आसार है। हालांकि, धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य हो जाएगा।

फिलहाल शुष्‍क बना रहेगा बिहार का मौसम

प्रदेश में पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी हवा के निरंतर प्रवाह के कारण राज्य का मौसम शुष्क बना हुआ है। इससे दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24-48 घंटों के दौरान प्रदेश का न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। वहीं, राजधानी का अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

कोहरे के बीच भगवान भास्कर को देंगे अघ्र्य छठ में 29 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा तापमान 12.1 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ गया रहा प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान 32.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ खगड़‍िया रहा सबसे गर्म स्थान

बीते 24 घंटों के दौरान पूरे बिहार के अधिकांश हिस्सों में सुबह में धुंध की स्थिति बनी रही। प्रदेश में गया जिला सबसे ठंडा रहा। वहां का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खगडिय़ा में सबसे गर्म रहा, जहां का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिहार में ठंड की आहट अक्‍टूबर के आखिरी हफ्ते से ही हो गई है। नवंबर तक शाम से लेकर सुबह तक ठंड का अहसास होते रहेगा। दिसंबर तक ठंड दिन के वक्‍त भी अपना असर दिखाने लगेगी।

बिहार के शहरों का तापमान पटना -          29.6 गया -              29.3 भागलपुर -       29.1 मुजफ्फरपुर -    27.0 मोतिहारी -         29.0 (अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

chat bot
आपका साथी