Bihar Weather Forecast: अरब सागर में उठा भयानक चक्रवात, यहां जानें बिहार में क्‍या और कितना होगा असर

Bihar Weather Alert अरब सागर में एक भयानक चक्रवात उठा है जो बहुत जल्‍द गुजरात के समुद्री तट से टकराने वाला है। इस तूफान का असर भारत के बड़े हिस्‍से में होगा। इस तूफान की वजह से कई इलाकों में काफी तेज बारिश होने के आसार हैं।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 07:30 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 07:30 AM (IST)
Bihar Weather Forecast: अरब सागर में उठा भयानक चक्रवात, यहां जानें बिहार में क्‍या और कितना होगा असर
यहां जानें बिहार के मौसम का हाल। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Forecast:  पश्चिम से आने वाली गर्म हवा के कारण बिाहर का पारा तेजी से चढऩे लगा है। राजधानी का अधिकतम तापमान शनिवार को 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। रविवार को भी उसमें वृद्धि होने की संभावना है। पटना के अलावा गया का तापमान भी शनिवार को 40 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच एक बड़ी खबर यह है कि अरब सागर में एक भयानक चक्रवात उठा है जो बहुत जल्‍द गुजरात के समुद्री तट से टकराने वाला है। इस तूफान का असर भारत के बड़े हिस्‍से में होगा। इस तूफान की वजह से कई इलाकों में काफी तेज बारिश होने के आसार हैं। बिहार में इसका क्‍या और कितना असर होगा, यह भी आपको यहां जानने का मौका मिलेगा।

बिहार में पछुआ हवा ने दिखाना शुरू कर दिया है प्रभाव

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि वर्तमान में प्रदेश में पछुआ का बहना शुरू हो गया है। पछुआ के कारण ही प्रदेश का पारा तेजी से चढ़ रहा है। पिछले दो दिनों में राजधानी के तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। हालांकि इसके पहले भी राजधानी का पारा 40 का आंकड़ा पार कर चुका है। शनिवार की सुबह से ही राजधानी में मौसम गर्म होने लगा था। दिन चढऩे के साथ वातावरण में गर्मी भी बढ़ती गई। शाम को भी गर्म हवा का बहना जारी रहा।

40 डिग्री पर राजधानी का पारा, आज भी बढ़ेगी और गर्मी 08 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है राजधानी का तापमान दो दिनों में गया में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा

बिहार में तूफान का नहीं होगा प्रभाव

पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अरब सागर के तूफान का बिहार और राजधानी पटना पर कोई प्रभाव नहीं होगा। यह देश के पश्चिमी राज्यों को प्रभावित कर सकता है। उन राज्यों में तेज बारिश के साथ तेज हवा भी चल सकती है। बिहार में फिलहाल गर्म वातावरण रहेगा। हालांकि देश के कई हिस्‍सों में इस तूफान से भारी तबाही के आसार हैं। इस तूफान के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां (तूफान) क्लिक करें।

chat bot
आपका साथी