Bihar Weather Alert: बिहार के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश के आसार, तीन मई तक के लिए अलर्ट जारी

Bihar Weather Yellow Alert 30 अप्रैल से तीन मई के बीच राज्‍य के अलग-अलग जिलों में बारिश और आंधी की संभावना जाहिर की गई है। यहां आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी कि आपके जिले में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों में कैसा रहने वाला है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Fri, 30 Apr 2021 06:52 AM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 06:52 AM (IST)
Bihar Weather Alert: बिहार के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश के आसार, तीन मई तक के लिए अलर्ट जारी
बिहार में एक मई के लिए मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी। साभार- मौसम विज्ञान विभाग

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Alert News: बिहार में मौसम का मिजाज गुरुवार से बदलने लगा है। गुरुवार को नवादा, कैमूर सहित कई जिलों में कहीं तेज बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। कुछ जगहों पर ओले भी पड़े। इसके लिए पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था। मौसम विभाग के मुताबिक तीन मई तक राज्‍य में मौसम इसी तरह बदलता रहेगा। 30 अप्रैल से तीन मई के बीच राज्‍य के अलग-अलग जिलों में बारिश और आंधी की संभावना जाहिर की गई है। यहां आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी कि आपके जिले में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों में कैसा रहने वाला है। एक मई के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

पटना में चार डिग्री तक गिरा अधिकतम तापमान

मौसम में अचानक बदलाव की वजह से पटना के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं गुरुवार को गया राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। यहां का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 30 अप्रैल से तीन मई तक प्रदेश कई हिस्सों में आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। एक मई के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

GENERAL WEATHER BULLETIN 28.04.2021 pic.twitter.com/aZUmk7Az0C

— METEOROLOGICAL CENTRE PATNA (@imd_patna) April 28, 2021

मध्‍य प्रदेश के पूर्वी हिस्‍से में चक्रवात का असर

मौसम विज्ञानियों ने कहा है कि राजधानी में अधिकतम तापमान में गिरावट का मुख्य कारण है, मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में चक्रवात बनना। वहां पर चक्रवात बनने से राज्य का मौसम सीधे प्रभावित हो रहा है। यह चक्रवात मध्य प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके तक के हिस्से को प्रभावित कर रहा है। मौसम विज्ञानियों ने कहा कि इस तरह की स्थिति आगे भी बने रहने की उम्मीद है। गुरुवार को भी नवादा एवं जमुई में आंधी चलने के साथ बारिश हुई। प्रदेश में बदले हुए मौसम का प्रभाव तीन मई तक जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी