Bihar Weather Alert: बिहार में आज भी खूब बारिश के आसार, पांच जिलों में मानसून दिखाएगा अधिक असर

Bihar Weather Forecast पटना मौसम विज्ञान केंद्र के संजय कुमार का कहना है कि मानसून प्रदेश में फिर सक्रिय है। इस कारण झमाझम बारिश हो रही है। वर्तमान में मानसून की ट्रफ लाइन राजस्थान के गंगानगर से लेकर अलीगढ़ कानपुर डाल्टेनगंज शांति निकेतन चेरापूंजी तक गुजर रही है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 06:43 AM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 06:43 AM (IST)
Bihar Weather Alert: बिहार में आज भी खूब बारिश के आसार, पांच जिलों में मानसून दिखाएगा अधिक असर
बिहार में आज भी अच्‍छी बारिश के आसार। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Rain Alert: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून फिर सक्रिय हो गया है। पटना में रविवार को तीन घंटे में 75.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। बारिश से राजधानी की सड़कें लबालब भर गईं। पटना के अलावा गया में भी अच्‍छी बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार के लिए राज्य के अधिकांश हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में सोमवार को भी भारी बारिश होने की उम्मीद है, जिसमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण एवं गोपालगंज प्रमुख है।

मध्‍य असम में बनी हुई है चक्रवात की स्थिति

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के संजय कुमार का कहना है कि मानसून प्रदेश में फिर सक्रिय है। इस कारण  झमाझम बारिश हो रही है। वर्तमान में मानसून की ट्रफ लाइन राजस्थान के गंगानगर से लेकर अलीगढ़, कानपुर, डाल्टेनगंज, शांति निकेतन, चेरापूंजी तक गुजर रही है। उसका प्रभाव बिहार में भी देखा जा रहा है। इसके अलावा मध्य असम में चक्रवात की स्थिति बनी हुई है। 21 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की उम्मीद है। इससे काफी लाभ मिल सकता है।

स्थान- बारिश (मिमी में)

-गया -12.6

-फारबिसगंज -90

-रामनगर में 90

-दरभंगा-  70

-चनपटिया- 70

-सबौर- 70

-कटिहार- 70

-बगहा-60

-तारापुर-60

-पूर्णिया-50

-झंझारपुर-50

-समस्तीपुर-50 पटना में तीन घंटे में 75.2 मिलीमीटर बारिश

बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून फिर सक्रिय

अधिकांश हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी

धान की रोपनी में किसानों को बड़ी राहत

राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने से प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत मिली है। बारिश के अभाव में पिछले एक सप्ताह से धान की रोपनी धीमी पड़ गई थी। किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पटना जिले के कृषि अधिकारी विभू विभार्थी का कहना है कि जिले में अब तक 30 फीसद खेतों में धान की रोपनी हो पाई है।

chat bot
आपका साथी