फरवरी महीने में पिछले साल के लिहाज से अधिक पड़ी गर्मी, आगे कैसा रहेगा मौसम, यह भी जानिए

Bihar Weather Update News बिहार में पिछले वर्ष से 1.6 डिग्री सेल्सियस गर्म रही फरवरी जाड़े में नहीं हुई बारिश अब मौसम दिखा रहा तेवर भागलपुर एवं रोहतास राज्य के सर्वाधिक गर्म स्थान रहे अगले एक सप्ताह तक गर्म रहेगा राजधानी का पारा

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 10:57 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 10:57 AM (IST)
फरवरी महीने में पिछले साल के लिहाज से अधिक पड़ी गर्मी, आगे कैसा रहेगा मौसम, यह भी जानिए
बिहार में मार्च की शुरुआत में ही धूप करने लगी परेशान। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Forecast: बिहार में इस वर्ष जाड़े के मौसम में एक दिन भी बारिश नहीं हुई। उसका असर अब देखने को मिल रहा है। प्रदेश का तापमान लगातार बढ़ते जा रहा है। मौसम फाल्गुन में ही जेठ का तेवर दिखाने लगा है। सुबह दस बजे ही गर्मी अपना तेवर दिखाने लग रही है। इस तरह की स्थिति आगे भी बनी रहने की उम्मीद है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष फरवरी 1.6 डिग्री सेल्सियस गर्म रहा। पिछले वर्ष फरवरी में अधिकतम तापमान 25.1 एवं न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। लेकिन इस वर्ष फरवरी में अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस एवंं न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस का रहा।

भागलपुर और रोहतास में ज्‍यादा गर्मी

पिछले वर्ष फरवरी में औसतन 18.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जबकि इस वर्ष 19.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। यानी पिछले वर्ष से इस वर्ष फरवरी 1.6 डिग्री सेल्सियस गर्म रिकार्ड किया गया। भागलपुर एवं रोहतास सर्वाधिक गर्म स्थान रहे। वहां पर औसत तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। प्रदेश में इस तरह की स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के कारण बनी हुई है। इस वर्ष प्रदेश में एक दिन भी अ्रच्छी बारिश नहीं हुई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। जो सामान्य तापमान से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस हो सकता है।

हवा में आर्द्रता कम होने से परेशानी

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि इस वर्ष जाड़े में एक दिन भी अच्छी बारिश नहीं हुई। इससे प्रदेश की हवा में आर्द्रता बहुत कम हो गई है। हवा में आर्द्रता कम होने के कारण तेज धूप होते ही लोगों की परेशानी बढ़ जा रही है। दिन चढऩे के साथ ही तापमान में वृद्धि होती जा रही है। रात्रि आठ बजे के बाद ही लोगों को राहत मिल रही है। सोमवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 33.2 एवं न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। पटना के अलावा भागलपुर, गया, पूर्णिया एवं वाल्मीकिनगर में तापमान सामान्य अधिक रिकार्ड किया गया।

chat bot
आपका साथी