शादी की तो खुला था बिहार, विदाई के समय हो गया लॉकडाउन; मुश्किल में पड़ गए दूल्हे राजा

सीएम नीतीश कुमार ने खुद अपील भी की है कि शादी-विवाह जैसे आयोजन कुछ समय के लिए टाल दें। इसके बावजूद लोग मान नहीं रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया बिहार के बेगूसराय में हुआ। जब शादी करके लौटने के दौरान दूल्हे राजा मुश्किल में पड़ गए।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 07:02 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 07:02 PM (IST)
शादी की तो खुला था बिहार, विदाई के समय हो गया लॉकडाउन; मुश्किल में पड़ गए दूल्हे राजा
बेगूसराय में कोरोना गाइडलाइन तोड़ने पर रोके गए दूल्हे राजा।

जागरण टीम बेगूसराय। बिहार में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए हर प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने लॉकडाउन भी लगा दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने खुद अपील भी की है कि शादी-विवाह जैसे आयोजन कुछ समय के लिए टाल दें। इसके बावजूद लोग मान नहीं रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया बिहार के बेगूसराय में हुआ। जब शादी करके लौटने के दौरान दूल्हे राजा मुश्किल में पड़ गए। 

शारीरिक दूरी तोड़ने पर गाड़ी रोकी

दरअसल, बेगूसराय परिहारा में एक नव दंपती को कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करना भारी पड़ गया।  शारीरिक दूरी तोड़ने के आरोप में पुलिस ने नवविवाहित जोड़े की गाड़ी को रोक दिया। मामला बखरी अनुमंडल क्षेत्र के परिहारा थाना क्षेत्र का है। ऐसे में दूल्हा-दुल्हन के साथ स्वजन भी मुश्किल में पड़ गए। 

बारिश के कारण नहीं लौट पाए

बताया जा रहा है कि बखरी थाना क्षेत्र के समसा निवासी विजय कुमार की शादी सहरसा जिले की नेहा कुमारी से तीन मई को हुई थी। विवाह के बाद चार मई को नव दंपती को वापस समसा आना था, लेकिन अत्यधिक बारिश की वजह से रास्ता जाम हो गया। ऐसे में उस दिन दूल्हा-दुल्हन वापस समसा नहीं आ सके।

यह भी  पढ़ें- बेरहम कोरोना, तेरा नाश हो, तूने तो खुशियां ही छीन ली है, कैसे धूमधाम से निकलेगी बेटे की बरात

नियम उल्लंघन पर रोका

इसी बीच पांच मई से 15 मई तक बिहार सरकार के द्वारा कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिहार में लॉकडाउन लगा दिया गया। इस दौरान निजी वाहन के परिचालन पर भी रोक लगा दी गई। बुधवार को जब विजय कुमार अपनी पत्नी नेहा कुमारी के साथ वापस आ रहे थे इसी क्रम में परिहारा की पुलिस ने नव दंपती जोड़े को रोक लिया। ओपी प्रभारी चंद्र प्रकाश महतो ने बताया कि इन लोगों के द्वारा शारीरिक दूरी का अनुपालन नहीं किया गया था और सात आठ गाड़ियों पर निर्देश से अधिक व्यक्ति सवार थे, इसीलिए इन्हें रोका गया है। बाद में वरीय पदाधिकारी के आदेश पर छोड़ दिया गया है।

chat bot
आपका साथी