बिहार: आर्केस्ट्रा में काम के नाम पर कराता था देह व्‍यापार, इंकार करने पर किया गंदा काम, गिरफ्तार

भिलाई से दो लड़कियां आर्केस्ट्रा में काम करने के लिए नौबतपुर के एक गांव में आई थीं। यहां पहुंचने पर संचालक ने उनसे जबरन देह व्यापार कराना चाहा तो लड़कियों ने इन्कार कर दिया। इसपर आरोपितने दोनों नर्तकियों को अपने घर में बंद कर दुष्कर्म किया।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 09:20 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 09:20 PM (IST)
बिहार: आर्केस्ट्रा में काम के नाम पर कराता था देह व्‍यापार, इंकार करने पर किया गंदा काम, गिरफ्तार
आर्केष्‍ट्रा की दो नर्तकियों के साथ दुष्‍कर्म, संचालक गिरफ्तार। सांकेतिक तस्‍वीर ।

पटना, जागरण संवाददाता। जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छत्तीसगढ़ के भिलाई से आर्केस्ट्रा पार्टी में काम करने आईं दो नर्तकियों के साथ संचालक ने दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने आर्केस्ट्रा संचालक बिपिन गिरि को नामजद करते हुए नौबतपुर थाने में लिखित शिकायत की है। पुलिस ने हुए आरोपित बिपिन को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही।

बताया जाता है कि 15 अप्रैल को भिलाई से दो लड़कियां आर्केस्ट्रा में काम करने के लिए नौबतपुर के एक गांव में आई थीं। यहां पहुंचने पर संचालक ने उनसे जबरन देह व्यापार कराना चाहा तो लड़कियों ने इन्कार कर दिया। शनिवार को आरोपित बिपिन ने दोनों नर्तकियों को अपने घर में बंद कर दुष्कर्म किया। बिपिन के साथ दो अन्य लोग भी थे, जिनके नाम वह नहीं जानती है। घटना के बाद किसी तरह नर्तकियों ने इसकी सूचना स्वजनों को दी। उसके बाद 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी।

आरोपित के घर सजती थी महफिल, कई रसूखदार भी आते

पुलिस ने दोनों नर्तकियों को आरोपित के चंगुल से छुड़वाया और बिपिन गिरि को गिरफ्तार कर थाने ले आई। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि पीडि़ता के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पीडि़ता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

एक पीडि़ता ने बताया कि वह पहले भी आ चुकी है। उस बार भी उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। जिसके बाद वह घर चली गई थी। बिपिन गिरि ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताओगी तो पूरे परिवार को जान से मार डालेंगे। इस कारण वह चुप रही। उधर, चर्चा है कि आरोपित बिपिन गिरि पिछले कई महीने से आर्केस्ट्रा चलाने के नाम पर देह व्यापार का धंधा करा रहा था। एक व्यक्ति ने कहा कि बिपिन गिरि के घर में महफिल सजती थी और कई सफेदपोश व रसूखदार लोग भी आते-जाते थे।

chat bot
आपका साथी