अब मैदान में उतरेंगे बिहार सीएम नीतीश कुमार, तारापुर व कुशेश्वरस्थान में राजग नेताओं ने झोंकी ताकत

Bihar Assembly Bypolls जदयू अध्यक्ष राजीव ललन सिंह 27 तक लगातार तारापुर में रहेंगे। तारापुर में भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी और कुशेश्वरस्थान में जल संसाधन मंत्री संजय झा को कैंप कराया हुआ है। अब नीतीश कुमार प्रचार के लिए मैदान में उतरेंगे।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 04:45 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 05:14 PM (IST)
अब मैदान में उतरेंगे बिहार सीएम नीतीश कुमार, तारापुर व कुशेश्वरस्थान में राजग नेताओं ने झोंकी ताकत
तारापुर और कुशेश्वरस्थान उप चुनाव 2021: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। जागरण आर्काइव।

राज्य ब्यूरो, पटना: तारापुर और कुशेश्वरस्थान में उप चुनाव की सरगर्मी अब परवान चढ़ रही है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के दिग्गजों का इन दोनों क्षेत्रों में जबरदस्त जुटान हो गई है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 25 और 26 अक्टूबर को इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इसे लेकर भी राजग की विशेष तैयारी है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह 27 अक्टूबर तक लगातार तारापुर में रहेंगे। वहीं जदयू ने तारापुर में भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी और कुशेश्वरस्थान में जल संसाधन मंत्री संजय झा को कैंप कराया हुआ है। 

केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की कई सभाएं यहां हो चुकी हैं। कुशेश्वरस्थान में जदयू और राजग के अन्य तमाम मंत्रियों के लगातार दौरे हो रहे हैं। शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, परिवहन मंत्री शीला मंडल, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष मांझी, मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार व विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी की सभाएं यहां लगातार हो रही। भाजपा नेताओं में श्रम संसाधन मंत्री जिवेश कुमार, दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर की सभाएं हुई हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी आ रहे। वहीं 27 अक्टूबर को सुशील मोदी का कार्यक्रम है। तारकिशोर प्रसाद व मुकेश सहनी के भी कार्यक्रम हैं। लोजपा (राष्ट्रीय) के सांसद व प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज की सभाएं भी यहां हुई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 25 अक्टूबर को यहां आ रहे।

जौधरी कर रहे थे कैंप, ललन ने संभाला मोर्चा

तारापुर विधानसभा क्षेत्र में विगत दो दिनों से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मोर्चा संभाला हुआ है। इसके पूर्व भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी वहां कैंप कर रहे थे। राष्ट्रपति के कार्यक्रम के सिलसिले में एक दिन वह पटना लौटे थे पर फिर तारापुर जा रहे। यहां 25 को तारापुर तथा 26 को टेटियाबंबर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुनावी सभा संभावित है। शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भी पहुंचेंगे। दो दिनों के लिए पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी भी आ रहे। केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का भी कार्यक्रम चल रहा। वहीं केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस 25 को तारापुर पहुंच रहे।

chat bot
आपका साथी