बिहार में होगी राजस्व कर्मचारी एवं और अमीनों की बहाली, मंत्री रामसूरत राय ने की घोषणा

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने घोषणा की कि राजस्व कर्मचारी एवं और अमीन की बहाली होनेवाली है। कहा है कि आम लोगों की संतुष्टि ही विभाग की असली उपलब्धि है। विभाग के काम में सुधार हुआ है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 05:18 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 05:18 PM (IST)
बिहार में होगी राजस्व कर्मचारी एवं और अमीनों की बहाली, मंत्री रामसूरत राय ने की घोषणा
बिहार में राजस्व कर्मचारी एवं और अमीन की बहाली होगी। सांकेतिक तस्वीर।

राज्य ब्यूरो, पटना : राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने कहा है कि आम लोगों की संतुष्टि ही विभाग की असली उपलब्धि है। विभाग के काम में सुधार हुआ है। एनसीईएआर (नेशनल काउंसिल आफ एप्लाइड इकानामिक रिसर्च) ने बिहार को वर्ष 2020-21 के लिए देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य घोषित किया है। एक साल में 23वें से आठवें स्थान पर आ गए। गर्व का विषय है। असली खुशी तब होगी, जब आम लोगों की परेशानी समाप्त हो। उन्होंने सोमवार को जमीनी बातें शृंखला के पहले कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मंत्री ने यह भी घोषणा की कि राजस्व कर्मचारी एवं और अमीन की बहाली होने वाली है। 

मंत्री ने कहा कि हमने कड़ी मेहनत कर कई उपब्धियां हासिल की हैं। आनलाइन सेवाएं शुरू की गई हैं। सुधार हो रहा है। लोग बोल भी रहे हैं। इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए। देश में जहां भी अच्छा काम हो रहा है उससे सीखने की जरूरत है। जमीन से जुड़े दस्तावेजों को संरक्षित करने के मामले में मध्य प्रदेश से हमें सीखने की जरूरत है। उन्होंने घोषणा की कि राजस्व कर्मचारी एवं और अमीन की बहाली होनेवाली है। 

शृंखला की अगली बैठक दिल्ली में

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने कहा कि जमीनी बातें शृंखला के तहत नियमित तौर पर बैठकें होंगी। अगली बैठक 30-31 अक्टूबर को नई दिल्ली में होगी। नवंबर और दिसंबर में इसका आयोजन होगा। इन बैठकों में हिस्सेदारी करने वाले राज्य, संस्थाएं और उसमें शिरकत करनेवाले आम लोग जमीन संबंधी समस्याएं रखेंगे। संवाद के जरिए समाधान की कोशिश होगी।  अपर मुख्य सचिव ने कहा कि इस महीने से ही हम खतियान की डिजिटाइ'ड कापी डिजिटल साइन के जरिए उपलब्ध कराने जा रहे हैं। कैडेस्ट्रल और रिविजनल, दोनों तरह के खतियान आधुनिक अभिलेखागार सह डाटा केंद्र के जरिए उपलब्ध कराए जाएंगे। शुरू में 45 सौ गांवों का डिजिटल खतियान उपलब्ध कराया जाएगा।

ये सब शामिल हो रहे हैं

मध्य प्रदेश की टीम का नेतृत्व लैंड रिकार्ड के कमिश्नर ज्ञानेश्वर वी पाटिल कर रहे हैं। आइआइटी रुड़की के सिविल इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने प्रो. कमल जैन के नेतृत्व में कार्यशाला में भाग लिया। सर्वे आफ इंडिया, देहरादून का प्रतिनिधित्व एडिशनल सर्वेयर जनरल कर्नल अमरदीप सिंह कर रहे हैं। केरल से लैंड रिकार्ड के निदेशक शिवाजी राव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यशाला में हिस्सा लिया। बैठक में राज्य के चुनिंदा अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचल अधिकारी, बंदोबस्त पदाधिकारी एवं शिविर प्रभारी हिस्सा ले रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी