बिहार में मैट्रिक पास सिपाहियों के लिए अच्छी खबर, प्रमोशन कर बनाया जाएगा एएसआइ!

बिहार में बड़ी संख्या में मैट्रिक पास सिपाहियों को अवर निरीक्षक यानी एएसआइ में अस्थायी प्रोन्नति दी जाएगी। यह प्रोन्नति 20 सितंबर से 13 दिसंबर तक मान्य होगी। पंचायत चुनाव को देखते हुए यह निर्णय लिया जा रहा है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 07:31 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 07:31 PM (IST)
बिहार में मैट्रिक पास सिपाहियों के लिए अच्छी खबर, प्रमोशन कर बनाया जाएगा एएसआइ!
बिहार में मैट्रिक पास सिपाहियों को मिलेगा प्रमोशन। सांकेतिक तस्वीर।

राज्य ब्यूरो, पटना : Bihar Panchayat Election News: पंचायत चुनाव में पुलिस पदाधिकारियों की कमी को देखते हुए बड़ी संख्या में मैट्रिक पास सिपाहियों को अवर निरीक्षक यानी एएसआइ में अस्थायी प्रोन्नति दी जाएगी। यह प्रोन्नति 20 सितंबर से 13 दिसंबर तक मान्य होगी। इस संबंध में डीजीपी एसके सिंघल ने सभी रेंज के आइजी व डीआइजी को निर्देश जारी कर दिया है। दरअसल, पंचायत चुनाव में बड़ी संख्या में पुलिसकॢमयों व पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति होनी है। 

करीब एक लाख सुरक्षा बलों की जरूरत

हर चरण में करीब एक लाख सुरक्षा बलों की जरूरत है। पुलिस पदाधिकारियों की कमी को देखते हुए पुलिस अधीक्षकों द्वारा अस्थाई रूप से हवलदार को प्रारक्ष अवर निरीक्षक तथा मैट्रिक पास सिपाही को सहायक अवर निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति देने का प्रस्ताव दिया गया था जिसे मान लिया गया है। पुलिस पदाधिकारियों की जरूरत के अनुसार, फील्ड में तैनात सिपाहियों का चयन कर अस्थायी प्रोन्नति दी जाएगी। 

नहीं मिलेगा आर्थिक व अन्य लाभ

डीजीपी ने पुलिस पदाधिकारियों को चरणवार चुनाव को देखते हुए पर्याप्त बल प्रतिनियुक्ति करने को भी कहा है। आवश्यकतानुसार, अपने क्षेत्र में पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र बल की अंतर जिला प्रतिनियुक्ति भी करने को कहा गया है। निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि इस प्रोन्नति में सिपाहियों को कोई आर्थिक या अन्य लाभ दिया नहीं दिया जाएगा। हालांकि चुनावी ड्यूटी के दौरान मानदेय पद के अनुरूप ही मिलेगा। बता दें कि बिहार पंचायत चुनाव का ऐलान कर दिया गया है। इसबार 11 चरणों में पंचायत इलेक्शन होना है। इसी महीने की 24 तारीख को पहले चरण के लिए मतदान किया जाना है। 

chat bot
आपका साथी