Bihar Politics: ट्विटर पर भिड़ गए तेजस्वी यादव और ललन सिंह, JDU अध्यक्ष का तंज- जनता को मत समझिए पोठिया मछली

Bihar Politics नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का चुनाव प्रचार के दौरान मछली पकड़ना अब चुनावी मुद्दा बनता जा रहा है। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर तेजस्वी ने पहले मुख्यमंत्री पर तंज कसा। जिसके बाद जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह सिंह ने नेता प्रतिपक्ष पर पलटवार किया है।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 02:24 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 02:24 PM (IST)
Bihar Politics: ट्विटर पर भिड़ गए तेजस्वी यादव और ललन सिंह, JDU अध्यक्ष का तंज- जनता को मत समझिए पोठिया मछली
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह। जागरण आर्काइव

पटना, आनलाइनड डेस्क। बिहार में कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर अब प्रचार के साथ साथ सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) दोनों सीट पर पार्टी की जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रहे तो वहीं एनडीए भी दोनों सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए चुनावी रणनीति बनाने में जुट गई है। तारापुर में चुनाव प्रचार के दौरान तेजस्वी यादव का मछली पकड़ना अब चुनावी मुद्दा बनता जा रहा है। जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) और तेजस्वी यादव के ट्विटर पर भिड़ गए हैं। तेजस्वी यादव ने जेडीयू अध्यक्ष पर मल्लाह समाज के अपमान का आरोप लगाया तो वहीं ललन सिंह ने कहा है कि, नेता प्रतिपक्ष जनता को पोठिया मछली समझने की भूल न करें।

'मल्लाह समाज से माफी मांगे JDU'

तारापुर में चुनाव प्रचार के दौरान तेजस्वी यादव का मछली पड़ने का वीडियो इंटनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। तेजस्वी यादव ने खुद वीडियो पोस्ट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज भी कसा। जिसके बाद जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने तेजस्वी को निशान पर लिया और कहा कि, उनका(तेजस्वी यादव) आत्मविश्वास कमजोर हो गया है, ऐसे में मछली नहीं मारेंगे तो और क्या करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मछली भी मिली तो पोठिया मछली। ललल सिंह के बयान के बाद तेजस्वी यादव ने बुधवार को ट्वीट कर सीधे इसे मल्लाह समाज के आपमान से जोड़ दिया। उन्होंने लिखा कि, मछली पकड़ने को छोटा काम बताने वाले जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मल्लाह समाज से माफी मांगनी चाहिए। 

'जनता को पोठिया मछली मत समझिए'

तेजस्वी यादव के ट्वीट के बाद जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह और मुंगेर से सांसद ललन सिंह ने ट्वीट कर लालू यादव और तेजस्वी दोनों पर हमला किया है।ललन सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि, जनता की भावन से खेलना बंद कीजिए। आपके पिता से बड़ा सामंती बिहार में कोई नहीं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि, जनता को पोठिया मछली समझने की भूल नहीं करें।

chat bot
आपका साथी