Bihar Politics: तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री नीतीश पर आरोप, बोले- सीएम के राज में हुए 70 घोटाले

Bihar Politics बिहार में नल-जल योजना में भ्रष्टाचार की खबर सामने के बाद सूबे की सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे को धर लिया और लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। तेजस्वी ने शुक्रवार को भी ट्वीट कर मुख्यमंत्री पर बड़ा आरोप लगाया है।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 02:31 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 02:31 PM (IST)
Bihar Politics: तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री नीतीश पर आरोप, बोले- सीएम के राज में हुए 70 घोटाले
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। जागरण आर्काइव

पटना, आनलाइन डेस्क। बिहार में नज-जल योजना में भ्रष्टाचार का मामला सामने आने के बाद सियासी पारा चढ़ा हुआ है। नेता प्रतिपक्ष और राजद के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) लगातार इस मुद्दे पर बिहार सरकार को घेरने में लगे हैं। राष्ट्रीय जनता दल ने उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पर नल जल योजना में अपने स्वजनों को ठेका देने का आरोप लगाया है। इस आरोप के बाद तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(Chief Minister Nitish Kumar) भ्रष्टाचार पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। 

'भ्रष्टाचार पर सुविधा' के पैरोकार हैं सीएम'

नल जल योजना में भ्रष्टाचार का मामला सामने आने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस मुद्दे को लपकना चाहता हैं। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट करके बिहार सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा है मुख्यमंत्री पर बड़ा आरोप लगाया है। भ्रष्टाचार पर शुचिता की बात करने वाले अब घोटाले पर सुविधा के पैरोकार बन गए हैं।  इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि बिहार सरकार के डिप्टी सीएम नज-धन योजना में शामिल हैं। इससे पहले भी गुरुवार को तेजस्वी यादव ने प्रेस कान्फ्रेंस कर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने बिहार सरकार को चैलेंज दिया था कि वो सूबे के 50 पंचायतों का नाम बता दें जहां नल-जल योजना का काम सही ढंग से चल रहा हो। 

दिन में सपना देखना बंद करें तेजस्वी- डिप्टी सीएम

तेजस्वी यादव के आरोप के बाद गुरुवार को उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि जो आरोप लगाए जा रहे हैं वो बेबुनियाद और तथ्यहीन हैं। बिहार में नज-जल योजना की सफलता को देखकर विपक्ष के लोग अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। मेरे डिप्टी सीएम बनने से पहले योजना का काम खत्म हो चुका था, इस हाल में मैं कैसे अपने पद का इस्तेमाल कर सकता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को दिन में सपना नहीं देखना चाहिए और जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए।

chat bot
आपका साथी