VIDEO: रांची में RJD की बैठक में तेजस्‍वी के निशाने पर रहे PM मोदी, CM हेमंत सोरेन से भी की मुलाकात

Bihar Politics बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्‍वी यादव ने रांची में मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इसके बाद तेजस्‍वी ने आरजेडी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। आरजेडी 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहता है।

By Amit AlokEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 02:16 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 12:29 PM (IST)
VIDEO: रांची में RJD की बैठक में तेजस्‍वी के निशाने पर रहे PM मोदी, CM हेमंत सोरेन से भी की मुलाकात
रांची में मुख्‍यमंत्री आवास पा तेजस्‍वी यादव एवं हेमंत सोरेन में मुलाकात। तस्‍वीर: इंटरनेट मीडिया से साभार।

पटना, आनलाइन डेस्‍क। Bihar Politics बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने रविवार को झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) से रांची में मुख्‍यमंत्री आवास पर मुलाकात की। इसे झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ एकजुटता की कवायद माना जा रहा है। तेजस्‍वी यादव शनिवार व रविवार को रांची में थे। उनकी यात्रा का उद्देश्‍य आगामी विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2024) को लेकर झारखंड में राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) को मजबूत करना है। वर्तमान विधानसभा में पार्टी के केवल एक विधायक हैं। मुख्‍यमंत्री से मुलाकात के बाद तेजस्‍वी ने झारखंड के आरजेडी नेताओं-कार्यकर्ताओं को संबांधित किया। इसमें उन्‍होंने कहा कि केंद्र में छाती पर चढ़कर गरीबों का गला दबाने वाले सत्ता पर काबिज हैं। इस कारण बेरोजगारी और महंगाई कम नहीं हो रही है।

तेजस्‍वी बोले: पुराने बिहार को विकसित करना मेरा सपना

तेजस्वी यादव और हेमंत सोरेन की इस औपचारिक मुलाकात के दैरान झारखंड के श्रम मंत्री एवं आरजेडी के एकमात्र विधायक सत्यानंद भोक्ता मौजूद रहे। इसके पहले तेजस्‍वी ने कहा कि वे अविभाजित पुराने बिहार को विकसित करने का सपना लेकर झारखंड आए हैं। इस पुराने बिहार के विकास में ही झारखंड का विकास निहित है। तेजस्‍वी ने झारखंड को संघर्षों की जमीन बताते हुए कहा कि यहां के खनिज संसाधनों से देश आगे बढ़ता है, लेकिन बदले में केंद्र सरकार झारखंड को कुछ खास नहीं देती है। तेजस्‍वी ने कहा कि जब तक पुराने बिहार (बिहार व झारखंड) के साथ ओड़िशा आगे नहीं बढ़ेगा, तब तक देश आगे नहीं बढ़ेगा।

रांची में आरजेडी नेताओं-कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

मुख्‍यमंत्री से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने रांची के हरमू रोड कार्निवाल हाल में आरजेडी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। तेजस्वी पहली बार झारखंड में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। आरजेडी नेताओं-कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तेजस्‍वी ने कहा कि देश में महंगाई बढ़ रही है। जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे तो हर चीज का दाम बढ़ेगा। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए तेजस्‍वी ने कहा कि केंद्र की सत्‍ता में छाती पर चढ़कर गरीबों का गला दबाने वाले बैठे हैं। इस कारण न तो बेरोजगारी कम हो रही है, न हीं महंगाई। केंद्र सरकार एक तरफ किसान विरोधी कानून ला रही है तो दूसरी तरफ देश की सम्पत्ति पूंजीपति दोस्तों को औने-पौने दाम पर बेच रही है। 

केंद्र में छाती पर चढ़कर ग़रीबों का गला दबाने वाले सत्ता में बैठे हैं इसीलिए ना बेरोजगारी कम हो रही है और ना महँगाई!

राष्ट्र की सभी सम्पत्ति को सरकार लगातार अपने पूँजीपति दोस्तों को औने पौने दाम पर बेचते जा रही है! ऊपर से किसान विरोधी काले कानून ले आई है!

- @yadavtejashwi जी pic.twitter.com/bpqvtMwEcs— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) September 19, 2021

अगले विधानसभा चुनाव को ले जमीनी मजबूती की कवायद

तेजस्‍वी के रांची दौरे को 2024 के विधानसभा चुनाव की अभी से हीं तैयारी से जोड़ा जा रहा है। आरजेडी सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहता है। तेजस्‍वी विधानसभा चुनाव से पहले 10 लाख लोगों को आरजेडी से जोड़ना चाहते हैं। वे झारखंड में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना चाहते हैं। विदित हो कि अविभाजित बिहार में वर्तमान झारखंड के कई इलाकों में आरजेडी की जमीनी पकड़ थी। तब बिहार सीमावर्ती पलामू, चतरा, लातेहार, गोड्डा देवघर और कोडरमा में आरजेडी मजबूत था। कालक्रम में झारखंड बनने के बाद पार्टी का प्रभाव कम होता गया। 2014 के विधानसभा चुनाव में पार्टी शून्‍य पर आउट हो गई तो 2019 के विधानसभा चुनाव में केवल एक सीट जीत सकी। साल 2019 में आरजेडी के केवल सत्यानंद भोक्ता चतरा सीट से जीत दर्ज कर सके थे। वे झारखंड की गठबंधन सरकार में मंत्री हैं।

chat bot
आपका साथी