बिहारः तेजस्वी यादव ने बनाई राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यक्रम से दूरी, इसलिए बताए जा रहे नाराज

बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शामिल नहीं होंगे। कार्यक्रम में मात्र तीन मिनट के संबोधन का समय मिलने से तेजस्वी नाराज बताए जा रहे हैं। हालांकि उनकी या राजद की ओर से ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया है

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 03:36 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 06:42 AM (IST)
बिहारः तेजस्वी यादव ने बनाई राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यक्रम से दूरी, इसलिए बताए जा रहे नाराज
राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। जागरण आर्काइव।

जागरण टीम, पटना। तीन दिवसीय बिहार दौरे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द बुधवार को पटना पहुंच गए। जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर अगवानी करने राज्यपाल फागू सिंह चौधान, सीएम नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रपति बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में गुरुवार को शामिल होंगे। इसके अलावा पटना सिटी स्थित तख्त श्रीहरि मंदिर, जंक्शन स्थित महावीर मंदिर, बुद्ध स्मृति पार्क और खादी मॉल भी राष्ट्रपति जाएंगे। बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शामिल नहीं होंगे। कार्यक्रम में मात्र तीन मिनट के संबोधन का समय मिलने से लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव नाराज बताए जा रहे हैं। 

हालांकि उनकी या राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि कम समय मिलने से बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कार्यक्रम से दूरी बना ली है। बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द को गुरुवार को बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में शिरकत करना है। आयोजन को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा दस-दस मिनट तक संबोधित करेंगे। इसी कार्यक्रम में संबोधन के लिए कम समय मिलने से तेजस्वी यादव नाराज बताए जा रहे हैं। हालांकि बुधवार को तेजस्वी यादव पटना हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की अगवानी करने पहुंचे थे। इस दौरान बिहार के राज्यपाल फागू सिंह चौहान और सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। बता दें कि बिहार की दो विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होने हैं। तारापुर और कुशेश्वरस्थान में 30 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। दो नवंबर को मतों की गिनती की जाएगी। सभी प्रमुख दलों ने उप चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को तेजस्वी यादव कुशेश्वरस्थान में उप चुनाव के लिए सभा को संबोधित करेंगे।

chat bot
आपका साथी