Bihar Politics: तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर कसा तंज, बोले- इतिहास को छोड़ वर्तमान में बात कीजिए, साहब

Bihar Politice बिहार की उपचुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। गठबंधन टूटने के बाद कांग्रेस और आरजेडी एक दूसरे पर हमलावर हैं। तो वहीं तेजस्वी यादव लगातार सीएम नीतीश को घेरने की कोशिश में जुटे हैं। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री पर फिर से तंज कसा है।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 10:50 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 10:50 AM (IST)
Bihar Politics: तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर कसा तंज, बोले- इतिहास को छोड़ वर्तमान में बात कीजिए, साहब
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। जागरण आर्काइव

पटना, आनलाइन डेस्क। बिहार में दो विधानसभा कुशेश्वरस्थान और तारापुर में 30 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं। उपचुनाव से पहले कांग्रेस और आरजेडी का गठबंधन टूटने के बाद अब दोनों पार्टियां एक दूसरे पर हमलावर हैं। लालू यादव के बयान के बाद अब कांग्रेस ने राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने मंगलवार को कांग्रेस को जवाब भी दिया है। लेकिन इन सब की बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) कांग्रेस को छोड़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सियासी वार करने में जुटे हैं। मंगलवार को उन्होंने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि, सीएम बहुत शर्मीले हैं इसलिए बेरोजगारी, महंगाई और कानून व्यवस्था पर कभी नहीं बोलते।

'इतिहास की बात करती है बिहार की सरकार'

दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव में अपनी जीत पक्की करने के लिए बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। राजनीतिक पार्टियां लगातार एक दूसरे तरह तरह के आरोप लगा रही हैं। इसी सिलसिले में तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। उन्होंन लिखा है कि सीएम शर्मीले स्वभाव के हैं इस वजह से वो बेरोजगारी, महंगाई, शराब तस्करी, शिक्षा और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कुछ नहीं बोलते। उन्होंने आगे लिखा है कि, बिहार की जनता का वर्तमान और भविष्य दोनों खराब किया जा रहा है और इतिहास के बारे में बातें की जा रही हैं। 

गौरतलब है कि, तेजस्वी यादव ने मंगलवार मुख्यमंत्री को चैलेंज किया था। उन्होंने कहा था कि, सरकार की तरफ से बिहार में बेहतर सड़क का दावा किया जाता है, लेकिन अगर बिहार सरकार के दावे में दम है तो मुख्यमंत्री कुशेश्वरस्थान में सड़क मार्ग से दौरा करके दिखाएं। इसके साथ ही तेजस्वी ने उपचुनाव में दोनों सीटों पर जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि जनता कमरतोड़ मंहगाई से परेशान है और बदलाव चाहती है। 

chat bot
आपका साथी