Bihar Politics: आरजेडी ने मुख्यमंत्री के जनता दरबार को बताया ढोंग, लालू के विधायक बोले- फंसाती है पुलिस

Bihar Politics मुख्यमंत्री जनता के दरबार कार्यक्रम पर लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी ने सवाल खड़ें किए हैं। पार्टी के विधायक भाई बीरेन्द्र ने कहा है कि मुख्यमंत्री के जनता दरबार में समस्याओं का निराकरण नहीं होता है।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 01:34 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 01:34 PM (IST)
Bihar Politics: आरजेडी ने मुख्यमंत्री के जनता दरबार को बताया ढोंग, लालू के विधायक बोले- फंसाती है पुलिस
लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने मुख्यमंत्री के दरबार कार्यक्रम पर उठाए सवाल। फाइल फोटो

पटना, आनलाइन डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार( Nitish Kumar) के जनता दरबार में सूबे के कोने-कोने से लोग अपनी शिकायतों को लेकर आते हैं। सीएम नीतीश कुमार जनता की शिकायतों पर संज्ञान लेते हैं और उसके निराकरण को लेकर आधिकारियों को निर्देश देते हैं। लेकिन लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad yadav) की पार्टी आरजेडी (RJD) ने मुख्यमंत्री जनता के दरबार कार्यक्रम को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता और पार्टी के विधायक भाई बीरेन्द्र ने यह आरोप लगाया है कि यह जनता का नहीं मुख्यमंत्री का दरबार है।

'समस्याओं का नहीं होता निराकरण'

आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता और पार्टी के विधायक भाई बीरेन्द्र ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री के जनता दरबार में फरियादी तो जाते हैं लेकिन उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं होता है। फिर भी जनता को आस है तो वो जाते हैं। उन्होंने कहा कि ये जनता का दरबार नहीं हैं मुख्यमंत्री का दरबार है। जनता के दरबार में जाने की प्रक्रिया भी बहुत जटील है। यही वजह है कि फरियादी बाहर भी खड़े रहते हैं कि शायद हमें भी समय मिल जाए। आरजेडी विधायक ने यह आरोप लगाया कि जनता दरबार के जरिए जमलेबाजी की जा रही है।

'विपक्ष के लोगों को फंसा रही है पुलिस'

मनेर से आरजेडी विधायक भाई बीरेन्द्र ने बिहार पुलिस पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोगों को जानबुझकर फंसाया जा रहा है। जबकि जो लोग पहुंच वाले हैं बिहार में ला एंड आर्डर बिल्कुल खराब हो चुका है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार के खास लोगों पर पुलिस एक्शन नहीं लेती है। 

'तेजस्वी पर लगे आरोप बेबुनियाद'

तेजस्वी पर पैसा लेकर टिकट बांटने के आरोप को भाई बीरेन्द्र ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि जिनको टिकट नहीं मिलता है वो ऐसा ही आरोप लगाते हैं। हमारे नेता को बदनाम करने की साजिश है और ये सारे आरोप को बेबुनियाद  बताया है। 

chat bot
आपका साथी