Bihar Politics: लालू यादव हैं राजनीति के गब्‍बर सिंह, भाजपा नेता सुशील मोदी ने किया बड़ा हमला

राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा है कि लालू यादव राजनीति के गब्बर सिंह हैं। इनके नाम से अतिपिछड़ा दलित और व्यवसायी कांपते हैं। बिहार के लोग राजद के राज में फिरौती के लिए अपहरण-हत्या रंगदारी वसूली और नरसंहार की घटनाओं को नहीं भूले हैं।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 06:33 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 06:33 AM (IST)
Bihar Politics: लालू यादव हैं राजनीति के गब्‍बर सिंह, भाजपा नेता सुशील मोदी ने किया बड़ा हमला
पूर्व डिप्‍टी सीएम सुशील मोदी और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद। फाइल फोटो

पटना, राज्य ब्यूरो। राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा है कि लालू यादव राजनीति के गब्बर सिंह हैं। इनके नाम से अतिपिछड़ा, दलित और व्यवसायी कांपते हैं। बिहार के लोग राजद के राज में फिरौती के लिए अपहरण-हत्या, रंगदारी वसूली और नरसंहार की घटनाओं को नहीं भूले हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में सियासी गब्बर के डर से शाम होते दुकानों के शटर गिर जाते थे, सिनेमा के नाइट-शो बंद हो गए और रात की शादियों का चलन खत्म हो गया था।यही नहीं, लालू ने भूरा बाल साफ करो का नारा देकर ऊंची जाति के लोगों को डराया और जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने इस वर्ग के गरीबों को 10 फीसद आरक्षण दिया, तब इसका विरोध किया। उन्होंने जनता को बांट कर और डरा कर राज किया। लाठी में तेल पिलावन रैली डर पैदा करने के लिए ही की गई थी।

कमल पुष्प अभियान भाजपा कार्यकर्ताओं का बढ़ाएगा मान : जायसवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने बुधवार को जारी बयान में कहा है कि जनसंघ के दौर से लेकर भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा दल बनाने में हमारे असंख्य कार्यकर्ताओं ने अपना योगदान दिया है। पार्टी ने ऐसे कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान बढ़ाने के लिए कमल पुष्प अभियान चलाने का निर्णय किया है।उन्होंने कहा कि दो सीटों से लेकर भाजपा को एक विशाल वटवृक्ष बनाने वाले कार्यकर्ताओं के योगदान को मान-सम्मान और पहचान मिले, इसीलिए नमो एप पर कमल-पुष्प खंड की शुरुआत की गई है। इसके तहत भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ाने और उसे लोगों के बीच लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं के जीवन से जुड़ी प्रेरक कहानियां पूरे विश्व को उपलब्ध कराई जाएंगी। नमो एप से जुड़ा कोई भी शख्स कमल पुष्प खंड में अपना योगदान दे सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों से मेरी अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में नमो एप से जुड़ कर अपने-अपने क्षेत्रों के पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के विषय में 'कमल-पुष्पÓ खंड में जानकारियां अपलोड करें।

chat bot
आपका साथी