Bihar Lockdown Politics: ललन सिंह की चुनौती-खोल दूंगा पोल, केवल मुकेश सहनी ने की थी मांग

Bihar Lockdown Politics लोकसभा में जदयू संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने कहा कि कुछ दलों के नेताओं का यह दावा गलत है कि राज्यपाल की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में तुरंत लॉकडाउन की सलाह दी गई थी।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 06:07 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 06:15 AM (IST)
Bihar Lockdown Politics: ललन सिंह की चुनौती-खोल दूंगा पोल, केवल मुकेश सहनी ने की थी मांग
लोकसभा में जदयू संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह। जागरण आर्काइव।

राज्य ब्यूरो, पटना: लॉकडाउन के सवाल पर जदयू का हमला जारी है। लोकसभा में जदयू संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने कहा कि कुछ दलों के नेताओं का यह दावा गलत है कि राज्यपाल की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में तुरंत लॉकडाउन की सलाह दी गई थी। उन्होंने गुरुवार को यहां कहा-विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी को छोड़ कर किसी नेता ने संपूर्ण लॉकडाउन की मांग नहीं की थी।

लॉकडाउन लगा जरूरी तो लगाया

सिंह ने कहा कि वे सर्वदलीय बैठक की प्रोसीडिंग जारी करने को तैयार हैं। विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने वीकेंड कर्फ्यू लगाने की सलाह दी थी। मतलब, शुक्रवार की शाम से सोमवार सुबह तक नागरिक गतिविधियों पर रोक। उस समय की स्थिति के अनुसार सरकार ने नाइट कर्फ्यू लागू किया। समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लॉकडाउन की घोषणा की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने बैठक में कोई विशेष राय नहीं दी, जबकि इसी पार्टी के एक नेता सरकार की आलोचना कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जब देखा कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन जरूरी है, उन्होंने इसे लागू कर दिया।

पिता के रास्ते पर चल रहे तेजस्वी

जदयू नेता ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव कुछ और नहीं, अपने पिता राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के रास्ते पर चल पड़े हैं। लालू प्रसाद बिना कुछ काम किए सिर्फ भावना भड़का कर शासन करते रहे। लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के 15 वर्षों के शासन में राज्य की आधारभूत संरचनाएं ध्वस्त हो गईं। सरकारी अस्पतालो की हालत उसी समय खराब हुई, जिसे नीतीश सरकार ने दुरुस्त किया। संकट के इस दौर में तेजस्वी का अता पता नहीं है। ये लापता हैं। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद और उनके परिवार के दूसरे सदस्यों को कभी राज्य के विकास से मतलब नहीं रहा है। 

chat bot
आपका साथी