Bihar Politics: अपनी पार्टी के उपाध्‍यक्ष पर भड़के जदयू नेता, कहा- राजनीतिक बड़बोलापन ठीक नहीं

भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू पर दिए गए जदयू उपाध्‍यक्ष व विधान पार्षद संजय सिंह के बयान पर उन्‍हीं की पार्टी के नेता ने नाराजगी जताई है। जदयू नेता डा. सुनील सिंह ने कहा है कि भाजपा के आंतरिक विवाद में उन्‍हें नहीं कूदना चाहिए था।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 05:03 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 05:03 PM (IST)
Bihar Politics: अपनी पार्टी के उपाध्‍यक्ष पर भड़के जदयू नेता, कहा- राजनीतिक बड़बोलापन ठीक नहीं
भाजपा और जदयू नेताओं की बयानबाजी पर सियासत गर्म। सांकेतिक तस्‍वीर

पटना, आनलाइन डेस्‍क। Bihar Politics: भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू पर दिए गए जदयू उपाध्‍यक्ष व विधान पार्षद संजय सिंह (MLC Sanjay Singh) के बयान पर उन्‍हीं की पार्टी के नेता ने नाराजगी जताई है। जदयू नेता डा. सुनील सिंह (JDU Leader Dr Sunil Singh) ने कहा है कि भाजपा के आंतरिक विवाद में उन्‍हें नहीं कूदना चाहिए था। इस तरह की बयानबाजी से जनता में गठबंधन और जनता भ्रम की स्थिति उत्‍पन्‍न होती है। इसलिए बड़बोलेपन से उन्‍हें बचना च‍ाहिए था। साथ ही उन्‍होंने भाजपा विधायक को भी सलाह दी कि इस तरह से सार्वजनिक तौर पर बातें रखने की जगह पार्टी के फोरम पर रखते तो बेहतर होता। एक वेब पोर्टल से बात करते हुए सुनील कुमार सिंह ने ये बातें कहीं। सुनील सिंह ने कहा कि एमएलसी का बयान गैर जिम्‍मेदाराना है।  

जो खुद चुनाव नहीं लड़ा दूसरे को जिताने की बात करता है

भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू के बयान से सियासी घमासान मचा है। इसको लेकर भाजपा के एमएलसी नवल किशोर यादव ने भी ज्ञानू को जमकर खरीखोटी सुना दी। इधर जदयू विधान पार्षद संजय सिंह ने भी कड़ा बयान दे दिया। इसको लेकर डा. सुनील सिंह नाराज हैं। उन्‍होंने कहा कि किसी को मुगालते में नहीं रहना चाहिए कि किसी को चुनाव जिता देंगे। नीतीश जी के चेहरे पर एनडीए ने चुनाव लड़ा। सरकार सफलतापूर्वक चल रही है। ऐसे में इस जदयू उपाध्‍यक्ष का बयान अनर्गल है। भाजपा विधायक ने जो कहा वह उनका अंदरूनी मामला है। सर्टिफिकेट उन्‍होंने अपनी पार्टी के नेताओं को दिया है। उन्‍होंने भाजपा के नेतृत्‍व पर उंगली उठाई। ऐसे में संजय सिंह को इसमें कूदने का कोई औचित्‍य नहीं था। उनके बयान से एनडीए के बीच भ्रम फैलेगा।

किसी पर उंगली उठाने से पहले अपनी गिरेबां में झांक लें 

जदयू नेता ने कहा कि संजय सिंह ने ऐसी-ऐसी बातें कहीं हैं, जो ठीक नहीं है। जो खुद कभी चुनाव नहीं लड़ा वह दूसरे को जिताने की बात करता है, यह बड़बोलापन है। व्‍यक्तिगत आक्षेप करने का भी कोई तुक नहीं था। एक माननीय ऐसे शब्‍दों का उपयोग करें य‍ह उचित नहीं है। उन्‍होंने कहा कि यदि उनके पास कोई सबूत है उनके भ्रष्‍टाचार का तो उचित फोरम में दें। उनकी संपत्ति, संपर्क पर प्रश्‍न करना है तो पहले अपने गिरेबां में झांक लें।बता दें कि संजय सिंह ने ज्ञानू को लेकर कहा था कि मुंह खोलेंगे तो इनके मुंह पर कालिख लग जाएगा।  

chat bot
आपका साथी