Bihar Politics: बीजेपी ने बिहार को दो भागों में बांटा, सह संगठन महामंत्री बनाए गए रत्नाकर

Bihar Politics भाजपा तिरहुत कोसी और सीमांचल में मिली बड़ी जीत के बाद संगठन को और मजबूत करने में जुट गई है। पार्टी ने पहली बिहार को दो भागों में बांट कर सह संगठन महामंत्री का नया पद सृजित किया। बिहार भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अभय गिरि का कद बढ़ा

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 07:11 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 07:11 PM (IST)
Bihar Politics: बीजेपी  ने बिहार को दो भागों में बांटा, सह संगठन महामंत्री बनाए गए रत्नाकर
बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा की तस्‍वीर।

पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Politics:   भाजपा (BJP) तिरहुत, कोसी और सीमांचल में मिली बड़ी जीत के बाद संगठन को और चुस्त-दुरुस्त करने में जुट गई है। पार्टी ने पहली बिहार को दो भागों में बांट कर सह संगठन महामंत्री का नया पद सृजित किया। बिहार में अभी तक केवल शिवनारायण महतो सह संगठन महामंत्री थे, लेकिन अब एक और सह संगठन महामंत्री का पद पार्टी ने सृजित कर दी है। दूसरे सह संगठन महामंत्री का केंद्र मुजफ्फरपुर बनाया गया है। इस पद की जिम्मेदारी रत्नाकर को दी गई है।

कौन हैं रत्नाकर

उत्तर प्रदेश भाजपा में अभी तक काशी और गोरखपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी बतौर संगठन मंत्री रत्नाकर संभाल रहे थे। देवरिया जिले के रहने वाले रत्नाकर आरएसएस के जिला और विभाग प्रचारक रह चुके हैं।

17वीं विधानसभा चुनाव में भाजपा को तिरहुत, मिथिलांचल, कोसी और सीमांचल में बड़ी जीत मिली है। हालांकि यह बात अलग है कि उत्तर बिहार की राजधानी कही जाने वाले मुजफ्फरपुर सीट से पार्टी के विधायक और सरकार में मंत्री सुरेश शर्मा चुनाव हार गए। भाजपा के वरिष्ठ नेता बताते है कि पार्टी ने तमाम गुटबाजी पर अंकुश लगाने और संगठन को सुदृढ़ बनाने के लिहाज से यह निर्णय किया है।

अभय को मिली बड़ी तरक्की

बिहार भाजपा में मगध क्षेत्र के संगठन मंत्री अभय गिरि को तरक्की मिली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गिरि को मणिपुर एवं नागालैंड का प्रदेश संगठन महामंत्री संगठन पद की जिम्मेदारी सौंपी है। अभय का केंद्र इंफाल रहेगा। बाल स्वयं सेवक गिरि आरएसएस और भाजपा में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।

chat bot
आपका साथी