तेजस्वी की टिप्पणी पर नीतीश कुमार को मिला उपेंद्र कुशवाहा का साथ, बोले- राजनीति संभावनाओं का खेल

Bihar Poliitcs नेता प्रतिपक्ष के सदन में नीतीश कुमार पर की गई व्‍यक्तिगत टिप्‍पणी पर आज भी बिहार की सियासत गरम है। तेजस्‍वी के बिगड़े बोल पर अब रालोसपा अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कड़ा प्रहार किया है। पूछा है क्‍या इसी के लिए सदन है

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 02:11 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 07:10 PM (IST)
तेजस्वी की टिप्पणी पर नीतीश कुमार को मिला उपेंद्र कुशवाहा का साथ, बोले- राजनीति संभावनाओं का खेल
रालोसपा अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की तस्‍वीर ।

पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Poliitcs: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा शुक्रवार को सदन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर व्‍यक्तिगत टिप्‍पणी करने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा खुलकर नीतीश के साथ आ गए हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव के बयान की आलोचना की है और कहा कि विधानसभा में तेजस्वी ने छि: छि: करा दी। कुशवाहा ने कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है। वह ऐसे वक्त में नीतीश के साथ मजबूती से खड़े हैं।

भाषा के प्रयोग पर आक्रामक हो गए उपेंद्र कुशवाहा

तेजस्वी के बयान पर शनिवार को उपेंद्र कुशवाहा तेजस्‍वी के खिलाफ भाषा के प्रयोग पर आक्रामक हो गए। उन्‍होंने इसपर आज ट्वीट किया है। ट्वीट में लिखा, माननीय तेजस्वी यादव ने आज सदन में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के प्रति जिस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग किया, वह घोर निंदनीय है । छि: छि: ! क्या इसी राड़ी-बेटखउकी के लिए सदन है?

 

भाषाई रूप में हर राजनीतिज्ञ को समृद्ध होना चाहिए

इसी मसले पर जनता दल युनाइटेड (जदयू) के एमएलसी नीरज कुमार ने भी तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, भाषाई विकृति राजनीति के संक्रमण काल में एक बड़ी चुनौती है। भाषाई रूप में हर राजनीतिज्ञ को समृद्ध होना चाहिए। ऐसे लोग ईष्‍या और विद्वेष की बुनियाद पद राजनीतिक एजेंडा तैयार करते हैं। ऐसी टिप्‍पणी से राजनीति‍क जीवनक की शुचिता प्रभावित होती है।

सदन में नीतीश के खिलाफ तेजस्वी ने की थी व्यक्तिगत टिप्पणी

बताते चलें कि शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक तेजस्वी यादव ने विधानसभा सत्र के आखिरी दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर व्‍यक्तिगत टिप्‍पणी की थी। इसके बाद सदन में हंगामा हो गया था। नीतीश कुमार ने भी तेजस्वी यादव के बयान पर विरोध जताया था। इसके बाद से बिहार में राजनीति गर्म हो गई थी। बीजेपी की ओर से तेजस्वी के बयान की लगातार निंदा की जाने लगी थी। 

chat bot
आपका साथी