बिहार के मंत्री सम्राट चौधरी के भाई रोहित जदयू में शामिल, पार्टी का दावा; जीत का अंतर दोगुना हो जाएगा

पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी के पुत्र रोहित चौधरी मंगलवार को जदयू में शामिल हो गए। रोहित पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी के भाई हैं। पार्टी की सदस्यता हासिल करने के बाद रोहित ने मुख्यमंत्री आवास जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी भेंट की।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 07:16 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 07:16 PM (IST)
बिहार के मंत्री सम्राट चौधरी के भाई रोहित जदयू में शामिल, पार्टी का दावा; जीत का अंतर दोगुना हो जाएगा
पार्टी की सदस्यता लेने के बाद रोहित का स्वागत करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

राज्य ब्यूरो, पटना। लंबी अवधि तक तारापुर विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व करने वाले व पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी के पुत्र रोहित चौधरी मंगलवार को जदयू में शामिल हो गए। रोहित पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी के भाई हैं। जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, शिक्षा मंत्री विजय चौधरी व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा विशेष रूप में मौजूद थे। पार्टी की सदस्यता हासिल करने के बाद रोहित ने मुख्यमंत्री आवास जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी भेंट की। मिलन समारोह में मौजूद जदयू के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि तारापुर में हो रहे उप चुनाव का परिणाम तो उनके मनोनुकूल आना ही था पर अब जीत का मार्जिन बढ़ जाएगा।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इस मौके पर कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार बुलंदी से बढ़ रहा है। लोगों को इस बात का पता है। वह शकुनी बाबू से भी आग्रह करेंगे कि प्रचार के लिए निकलें। जदयू केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि शकुनी चौधरी का आशीर्वाद लेकर ही उनके पुत्र रोहित जदयू में आए हैं। उनके आने से तारापुर में जदयू की जीत का मार्जिन बढ़ेगा। बाद में भी पार्टी को लाभ मिलेगा। तारापुर में हो रहे उपचुनाव को लेकर पटना में रहकर कुछ लोग भले ही खुशफहमी का शिकार हो लें पर यह तय है कि जदयू प्रत्याशी की जीत इस बार पिछली बार से अधिक मतों से होगी।

नीतीश कुमार का कोई विकल्प है क्या?

शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि तारापुर उप चुनाव का नतीजा निकल चुका है। कुशेश्वर स्थान का भी मोटे तौर पर यही हाल है। आज नीतीश कुमार का कोई विकल्प है क्या? जब कोई विकल्प ही नहीं है तो लोग किधर जाएंगे?मिलन समारोह में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नवीन कुमार आर्य चंद्रवंशी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन व प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा भी मौजूद थे। 

chat bot
आपका साथी