बिहार पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021: आने लगे परिणाम, दिसंबर में दिख रहा फागुन का नजारा
Bihar Panchayat Election 2021 Result बिहार में 29 नवंबर को नौवें चरण में हुए चुनाव की मतगणना हो रही है। पटना के अलावा बक्सर रोहतास नालंदा कैमूर भोजपुर बेगूसराय औरंगाबाद गया नवादा सारण सिवान गोपालगंज एवं वैशाली से आज परिणाम आने लगे हैं।
पटना, आनलाइन डेस्क। Bihar Panchayat Chunav 2021: बिहार में 29 नवंबर को नौवें चरण में हुए चुनाव की मतगणना हो रही है। पटना के अलावा बक्सर, रोहतास, नालंदा, कैमूर, भोजपुर, बेगूसराय, औरंगाबाद, गया, नवादा, सारण, सिवान, गोपालगंज एवं वैशाली से परिणाम आने लगे हैं। परिणाम आते ही एक ओर जश्न तो दूसरी ओर मायूसी पसर जा रही है। अब तक कई जगहों से निवर्तमान प्रत्याशी फिर से मुखिया पद पर निर्वाचित हुए हैं।
रोहतास की कई पंचायतों से आए परिणाम
रोहतास जिले के दिनारा प्रखंड की सैसड पंचायत से धनमुनी देवी मुखिया चुनी गई हैं। बीसी कलां से उमेश पासवान, मेदिनीपुर से रंजन कुमार सिंह चुनाव जीत गए हैं। वहीं सूर्यपुरा प्रखंड में गेशलडीह से कुमारी पूनम, अगरेड़कला से श्रीराम, बलिहार से रंजीत सिंह, शिवाे बहार से भागिरथी सिंह, सूर्यपुरा से प्रमोद कुमार निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
पटना के फतुहा एवं बख्तियारपुर से आए परिणाम
पटना जिले के फतुहा में जेठुली पंचायत से अंजू देवी मुखिया निर्वाचित हुई हैं। यहीं के पंचायत समिति सदस्य पद से राधा कुमारी विजयी हुई हैं। मौजीपुर से मोहन मुरारी मुखिया बने हैं। पंसस प्रत्याशी रेणु देवी को विजेता घोषित किया गया है। वहीं डुमरी पंचायत से रिंकी देवी मुखिया बनीं हैं। इधर फतुहा के जिला परिषद क्षेत्र 33 से अंजू देवी निर्वाचित हुई हैं।
गया में लगातार दूसरी बार मुखिया बने सुनील
बक्सर जिले की गायघाट पंचायत से हरेंद्र प्रताप सिंंह ने मुखिया पद पर जीत दर्ज की है। हरेंद्र प्रताप सिंह को 1563 तो निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामाशीष सिंह को 951 मत मिले। गया जिले के परैया प्रखंड की परैया खुर्द पंचायत से सुनील कुमार लगातार दूसरी बार मुखिया निर्वाचित हुए हैं। वहीं अजमदगंज क्षेत्र से पंचायत समिति सदस्य पद राजेश कुमार पांडे को जीत मिली है। औरंगाबाद में दो पंचायतों का परिणाम आ गया है। पीरू पंचायत से 1478 मत लाकर 35 मतों के अंतर से गोपाल सिंह मुखिया चुने गए हैं। दूसरे स्थान पर 1443 मत लाने वाले जैद अहमद रहे। वहीं पुरहारा पंचायत में महज नौ मतों के अंतर से फुरकान खां मुखिया का चुनाव जीत गए हैं। उन्हें 1524 मत मिले जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजकुमार को 1515 मत प्राप्त हुए। औरंगाबाद के जिला परिषद क्ष्षेतसंख्या तीन से चंदा परवीन विजयी हुई हैं। उन्हें 14059 जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी चिंतामणि देवी को 5554 मत प्राप्त हुए।
शेखपुरा की दो पंचायतों में निवर्तमान मुखिया जीते
शेखपुरा के अरियरी प्रखंड की 10 पंचायतों की मतों की गिनती शुरू हो गई है। सनैया पंचायत से एक बार फिर गुड़िया कुमारी मुखिया पद का चुनाव जीतने में सफल रही हैं। वहीं एपनी पंचायत से रिंकू देवी एक बार फिर मुखिया चुन ली गई हैं। उन्होंने 284 मतों से जीत हासिल की। अभी तक आए दोनों पंचायतों के रिजल्ट में निवर्तमान मुखिया को ही जीत मिली है। भोजपुर के कोइलवर प्रखंड की खेसरहिया पंचायत से सुनील कुमार 82 मतों से जीते। यहां निवर्तमान मुखिया छठे स्थान पर रहे। भोजपुर जिले में सबसे ज्यादा 26 मुखिया प्रत्याशी इसी पंचायत से थे।
(शेखपुरा के एपनी से मुखिया चुनी गईं रिंकू देवी।)
पटना समेत इन जिलों में हो रही मतगणना
बता दें कि पटना जिले के फतुहा एवं बख्तियारपुर, बक्सर के ब्रह्मपुर, रोहतास के दिनारा एवं सूर्यपुरा, नालंदा के बिंद एवं हिलसा, कैमूर जिले के अधौरा, भोजपुर जिले के गड़हनी व कोईलवर में 29 नवंबर को मतदान हुआ था। इसके अलावा गया के मानपुर, परैया एवं नगर, नवादा के नरहट एवं हिसुआ, औरंगाबाद के हसपुरा, सारण के छपरा सदर एवं एकमा, सिवान के भगवानपुर हाट एवं लकड़ी नबीगंज, गोपालगंज के गोपालगंज एवं सिधवलिया, बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल, साम्हो अकहा कुरहा एवं वैशाली के पातेपुर में आज मतों की गिनती हो रही है।
(गया कालेज मतगणना केंद्र के बाहर जुटी भीड़। जागरण)
(बेगूसराय के जीडी कालेज मतगणना केंद्र का निरीक्षण करते डीडीसी। जागरण)