Bihar Panchayat Chunav News: 21 साल के होने चाहिए प्रत्याशी के समर्थक और प्रस्तावक

Bihar Panchayat Chunav News नामांकन फॉर्म के स्क्रूटनी के दिन तक आपके समर्थक और प्रस्तावक की भी उम्र सीमा 21 वर्ष पूरी हो जानी चाहिए। तब ही आपका नामांकन पत्र वैध माना जाएगा और आप चुनाव लड़ पाएंगे।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 05:39 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 05:39 PM (IST)
Bihar Panchayat Chunav News: 21 साल के होने चाहिए प्रत्याशी के समर्थक और प्रस्तावक
बिहार में कभी भी पंचायत चुनाव का बिगुल बज सकता है। प्रतीकात्मक तस्वीर।

संवाद सहयोगी, डुमरांव (बक्सर) : Bihar Panchayat Chunav News: पंचायत चुनाव लड़ने का मंशा रखते हैं तो यह जरूरी है कि आपकी उम्र 21 वर्ष पूरी हो गई हो। नामांकन फॉर्म के स्क्रूटनी के दिन तक आपके समर्थक और प्रस्तावक की भी उम्र सीमा 21 वर्ष पूरी हो जानी चाहिए। तब ही आपका नामांकन पत्र वैध माना जाएगा और आप चुनाव लड़ पाएंगे।

सरकारी अस्पताल में चल रहे पंचायत चुनाव की तैयारी में निर्देशों के अनुपालन को मजबूती से रखा गया है। नगर परिषद के क्षेत्र विस्तार के बाद प्रखंड के दो पंचायत का अस्तित्व समाप्त हो गया है। डुमरांव प्रखंड की पहचान अब 16 की बजाय 14 पंचायतों वाले प्रखंड के रूप में होगा। प्रखंड में मुखिया तथा सरपंच के पदों की संख्या 14 पंचायत समिति सदस्य की संख्या 24 से घटकर 20 तथा वार्ड सदस्यों और पंच की संख्या 238 से घटकर 192 हो गई है। बूथ की संख्या सिमट कर 197 हो गई है। 

14 पंचायत के 197 बूथों पर पड़ेंगे वोट


डुमरांव प्रखंड में कुल पंचायतों की संख्या पहले सोलह थी। पिछले त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत  प्रखंड में कुल 532 पदों के लिए चुनाव हुआ था। जिसमें 16 मुखिया 16 सरपंच 24 बीडीसी  238 पंच और 238 वार्ड सदस्य का चुनाव हुआ था। लेकिन इस बार भोजपुर जदीद और भोजपुर कदीम पंचायत को नगर परिषद में शामिल कर लिया गया है। जबकि कुशलपुर छतनवार और नंदन के 5 वार्डों को नगर परिषद में शामिल कर दिया गया है। जिस कारण इन पंचायतों से 46 वार्ड छट गए हैं। अब पूरे प्रखंड में कुल वार्डों की संख्या 197 रह गई है। जबकि डुमरांव प्रखण्ड सोलह के वजाए चौदह पंचायतो का प्रखण्ड रह गया है। 14 पंचायत के 197 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें फोटो वोटरों की कुल संख्या 109285 है। इनमें पुरुष वोटरों की संख्या 58417 जबकि महिला वोटरों की संख्या 50868 है। हालांकि ऑनलाइन वोटर बनने की प्रक्रिया अभी भी जारी है। लेकिन इस बार पंचायत चुनाव में इनके मतदान को लेकर संशय बरकरार है। 

पंचायत चुनाव में नहीं होगी थर्ड जेंडर की भागीदारी 


पंचायत चुनाव में थर्ड जेंडर की भागीदारी पूरे प्रखंड के किसी पंचायत में नहीं होगी। थर्ड जेंडर लोग न तो पंचायत चुनाव में कहीं उम्मीदवार होंगे और न ही अपने मताधिकार से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशी का चयन करेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि पूरे प्रखंड में किसी पंचायत के मतदाता सूची में थर्ड जेंडर का नाम शामिल नहीं है। हालांकि इससे विपरीत डुमरांव नगर निकाय में थर्ड जेंडर की संख्या के अलावा मतदाता सूची में नाम भी शामिल है। उल्लेखनीय है कि पिछले नगर निकाय चुनाव में पूनम किन्नर में अपनी उम्मीदवारी भी तय की थी। मतदाता सूची में नाम नहीं होने के चलते पंचायत चुनाव में थर्ड जेंडर की भूमिका शून्य  रहेगी। 

chat bot
आपका साथी