Bihar Panchayat Chunav: बिहार पंचायत चुनाव में दूसरे चरण का मतदान कल, 76 हजार प्रत्‍याशी हैं मैदान में

Bihar Panchayat Chunav 2021 बिहार में पंचायत चुनाव के लिए साढ़े नौ हजार से अधिक बूथों पर कल होगा मतदान दूसरे चरण का प्रचार थमा दूसरे चरण के चुनाव में 76 हजार से अधिक प्रत्याशी मैदान में 29 सितंबर को सुबह सात बजे से शुरू हो जाएगा मतदान

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:57 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 09:09 AM (IST)
Bihar Panchayat Chunav: बिहार पंचायत चुनाव में दूसरे चरण का मतदान कल, 76 हजार प्रत्‍याशी हैं मैदान में
बिहार में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Panchayat Chunav 2021: बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दूसरे चरण के लिए 29 सितंबर को 9686 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। इससे पहले सोमवार को दूसरे चरण के प्रचार का शोर थम गया। दूसरे चरण के चुनाव में छह पदों के लिए 76279 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। इनमें 40,168 महिला और 36,111 पुरुष प्रत्याशी हैं। राज्‍य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को 34 जिलों के 48 प्रखंडों में मतदाता अपने प्रत्याशी का चुनाव करने के लिए वोट करेंगे। मतदान में सुरक्षा के लिए बिहार पुलिस और बिहार सशस्‍त्र पुलिस बल के अलावा होमगार्ड को भी तैनात किया गया है। चुनाव में केंद्रीय सुरक्षा बलों की मदद नहीं ली जा रही है।

सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा मतदान

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में पंच के 10353 पद, सरपंच के 699, मुखिया के 699, ग्राम पंचायत सदस्य के 10353, पंचायत समिति सदस्य के 948 और जिला परिषद सदस्य के 109 पदों के लिए मतदान होगा। इस चरण में जिला परिषद सदस्य पद के लिए 1204, पंचायत समिति सदस्य के लिए 6279, मुखिया के लिए 6277, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 41405 व ग्राम कचहरी पंच पद के लिए 17042 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा।

जिलावार इन प्रखंडों में डाले जाएंगे वोट

    पटना   - पालीगंज     बक्सर  - राजपुर     रोहतास - रोहतास व नौहट्टा     नालंदा - थरथरी व गिरियक     कैमूर - दुर्गावती     भोजपुर - पीरो     गया -  टिकारी व गुरारू     नवादा - कौआकोल     औरंगाबाद - नवीनगर     जहानाबाद - धोसी     अरवल - अरवल     सारण - मांझी     सिवान - सिवान सदर     गोपालगंज - विजयीपुर     वैशाली - हाजीपुर     मुजफ्फरपुर - मड़वन व सरैया     पू. चंपारण  - मधुबन, फेनहारा व तेतरिया     प. चंपारण - चनपटिया     सीतामढ़ी - चोरौत व नानपुर     दरभंगा - बेनीपुर व अलीनगर     मधुबनी - पंडौल व रहिका     समस्तीपुर - ताजपुर, पूसा व समस्तीपुर     सुपौल - प्रतापगंज     सहरसा - कहरा     मधेपुरा - मधेपुरा     पूॢणया - बनमनखी     कटिहार - कुर्सेला, कटिहार, हसनगंज व डंडखोरा     बेगूसराय - भगवानपुर     खगडिय़ा - जिला प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 17 व 18     मुंगेर - टेटियाबंबर     जमुई - अलीगंज     भागलपुर - जगदीशपुर     बांका - बांका
chat bot
आपका साथी