बिहार पंचायत चुनाव के पहले चरण में खाली रह गए ढेरों पद, 10 जिलों के 13 प्रखंडों में कल खत्‍म होगा प्रचार

Bihar Panchayat Chunav 2021 बिहार में पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए कल का दिन बेहद अहम है। कल 10 जिलों के 13 प्रखंडों में करीब 14 हजार पदों के लिए प्रचार खत्‍म हो जाएगा। खास बात यह है कि करीब 900 पदों के लिए केवल प्रत्‍याशी मिला है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 06:36 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 06:36 AM (IST)
बिहार पंचायत चुनाव के पहले चरण में खाली रह गए ढेरों पद, 10 जिलों के 13 प्रखंडों में कल खत्‍म होगा प्रचार
बिहार में पहले चरण के पंचायत चुनाव के लिए प्रचार का कल आखिरी दिन। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Panchayat Chunav 2021: बिहार में पहले पंचायत चुनाव के पहले चरण का प्रचार बुधवार की शाम पांच बजे थम जाएगा। पहले चरण में 24 सितंबर को 10 जिलों के 12 प्रखंडों में मतदान होगा। प्रत्याशी समाप्त होते प्रचार की मियाद को देखते हुए प्रचार में अंतिम जोर लगाने में जुटे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार पहले चरण में 15,328 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था, जिसमें से 858 पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है, जबकि 72 पदों पर किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।

पहले चरण में 10 जिलों के 12 प्रखंड में होगा मतदान 24 सितंबर को मतदाता तय करेंगे कौन होगा उनका नेता

पंच पद के लिए सबसे कम उम्‍मीदवार

पहले चरण में ग्राम पंचायत सदस्य के 22,33 पदों को लेकर 8611 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है, जबकि ग्राम कचहरी पंच के 2233 पदों को लेकर 3225 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।  मुखिया के 151 पद के लिए 1294 ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। सरपंच के 151 पदों के विरुद्ध 772 नामांकन किए गए हैं। पंचायत समिति सदस्य के 195 पदों के विरुद्ध 1205, जबकि जिला परिषद के 22 पदों के लिए 221 प्रत्याशी हैं।

जिला और प्रखंड जहां 24 को होगा मतदान

जिला            प्रखंड सासाराम -      दावथ भभुआ   -      संझौली गया     -      बेलागंज, खिजरसराय नवादा   -      गोविंदपुर औरंगाबाद  -  औरंगाबाद जहानाबाद  -  काको अरवल     -  सोनभद्र-बंशी-सूर्यपुर मुंगेर        - तारापुर जमुई       - सिकंदरा बांका       - धोरैया

पंच पद के प्रत्‍याशी ही नहीं मिल रहे

पटना जिले के पालीगंज प्रखंड में ग्राम कचहरी पंच पद पर 78 महिलाएं निर्विरोध चुन ली गईं। हालांकि, प्रखंड में 14 पदों पर एक भी अभ्यर्थी नहीं होने कारण रिक्त रह गया। जिले में दूसरे चरण में 29 सितंबर को मतदान के लिए बैलेट पेपर का नमूना रविवार को कोलकाता के सरस्वती प्रेस भेज दिया गया है। पालीगंज प्रखंड में 23 मुखिया पदों के लिए पुरुष के बराबरी में महिला उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। इस पद के लिए 210 उम्मीदवारों में 105 महिलाएं हैं। जिला परिषद के चार पदों के लिए 39 उम्मीदवारों में 13 महिलाएं हैं। सरपंच पद के 23 सीटों पर 128 अभ्यथियों में 61 महिलाएं हैं। सबसे अधिक पंचायत वार्ड सदस्य के 311 पदों में दो निर्विरोध चुने गए हैं। शेष 309 पदों के लिए 1399 अभ्यर्थी मैदान में रह गए हैं।

chat bot
आपका साथी