बिहार पंचायत चुनाव 2021: महिला प्रत्याशियों को मिली बड़ी राहत, दूसरे राज्य का जाति प्रमाण पत्र भी होगा मान्य

Bihar Panchayat Chunav 2021 पंचायत चुनाव में आरक्षित सीटों पर चुनाव मैदान में उतरने के लिए महिलाओं के सामने जाति प्रमाण को लेकर आ रही परेशानी अब दूर हो गई है। महिला प्रत्याशियों के लिए दूसरे राज्य का जाति प्रमाण पत्र भी अब मान्य होगा।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 04:04 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 04:04 PM (IST)
बिहार पंचायत चुनाव 2021: महिला प्रत्याशियों को मिली बड़ी राहत, दूसरे राज्य का जाति प्रमाण पत्र भी होगा मान्य
महिला प्रत्याशियों के लिए दूसरे राज्य का जाति प्रमाण पत्र भी होगा मान्य। सांकेतिक तस्वीर

 मांझा(गोपालगंज),संवाद सूत्र। Bihar Panchayat Chunav पंचायत चुनाव में आरक्षित सीटों पर चुनाव मैदान में उतरने के लिए महिलाओं के सामने जाति प्रमाण को लेकर आ रही परेशानी अब दूर हो गई है। जाति प्रमाण पत्र, पिता की जाति से मान्य होता है। ऐसे में उन महिलाओं का जिनका मायका दूसरे प्रांत में है तथा ससुराल जिले में, उनके जाति प्रमाण पत्र को लेकर समस्याएं आ रही थी।  पिता की जाति से मान्य होने के कारण जिन महिलाओं का दूसरे प्रांत में मायका है, उनके पति के जाति के आधार पर जिले से जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जा रहा है। इसके साथ ही दूसरे प्रांत के निवासी महिला के पिता के जाति के आधार पर वहां से जारी जाति प्रमाण पत्र स्वीकार नहीं किया जा रहा था।लेकिन अब महिला के पिता की जाति के आधार पर दूसरे प्रांत से जारी जाति प्रमाण पत्र भी मान्य हो गया है।

ऐसे में महिलाएं अपने मायके से जारी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर आरक्षित सीट पर अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगी। मांझा प्रखंड में गुरुवार से पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने का काम शुरू होगा। जिसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नामांकन के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर में बैरिकेडिंग करने के साथ ही टेंट लगाया जा रहा है। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ बिडडू कुमार राम ने बताया कि नामांकन के लिए कुल 17 नामांकन काउंटर बनाए गए हैं ।

इसके साथ ही 17 हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं। हेल्प डेस्क पर प्रत्याशी नामांकन से संबंधित सहयोग ले सकते हैं। 21 अक्टूबर से 27  अक्टूबर तक  सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। एक व्यक्ति दो सेट में नामांकन अलग-अलग पदों के लिए कर सकते हैं। नामांकन आनलाइन व आफलाइन दोनों ही  किया जाएगा, लेकिन आनलाइन नामांकन करने के बाद कागजातों को भौतिक सत्यापन करना अनिवार्य है। उन्होंंने महिला प्रत्याशियों के संदर्भ में बताया कि जाति पिता की जाति से मान्य होगा। महिला प्रत्याशियोंं के लिए उनके मायके के राज्य का जाति प्रमाण पत्र मान्य होगा। 

chat bot
आपका साथी