Bihar Panchayat Chunav 2021: पटना के 36 में से 33 मुखिया हारे, बिहटा में दो महिलाओं ने बचाई कुर्सी

Bihar Panchayat Chunav 2021 पंचायत चुनाव में इस बार का परिणाम काफी चौंकाने वाला रह रहा है। अब तक हुए चुनावों में अधिकांश पुराने चेहरे को जनता ने नकार दिया है। ऐसा ही कुछ पटना जिले के बिहटा एवं दुल्‍ह‍िनबाजार प्रखंडों में हुआ।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 12:05 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 12:05 PM (IST)
Bihar Panchayat Chunav 2021: पटना के 36 में से 33 मुखिया हारे, बिहटा में दो महिलाओं ने बचाई कुर्सी
मुखिया निर्वाचित होने वाली महिलाएं। फाइल फोटो

पटना, जागरण टीम। Bihar Panchayat Chunav 2021:  पंचायत चुनाव में इस बार का परिणाम काफी चौंकाने वाला रह रहा है। अब तक हुए चुनावों में अधिकांश पुराने चेहरे को जनता ने नकार दिया है। ऐसा ही कुछ पटना जिले के बिहटा एवं दुल्‍ह‍िनबाजार प्रखंडों में हुआ। इन दोनों प्रखंडों में हुए पंचायत चुनाव में 36 में से 33 पूर्व मुखिया चुनाव हार गए हैं। बिहटा में 22 में से 20 जबकि दुल्‍ह‍िनबाजार में 14 में से 13 मुखिया को शिकस्‍त झेलनी पड़ी है। बड़ी संख्‍या में महिलाएं भी मुखिया निर्वाचित हुई हैं। बिहटा प्रखंंड की बात करें तो  22 पंचायतों में केवल दो मुखिया ही अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे। महिला मुखिया आनंदपुर के किरण देवी और मूसेपुर से शोभा कुमारी को दूसरी बार जीत मिली है। शेष 20 नए चेहरे में 10 महिला तो 10 पुरुष ने पहली बार मुखिया पद पर जीत हासिल की है। मचहलपुर लई, कुंजवा, विष्णुपुरा, कंचनपुर, पुरुषोत्तमपुर पैनाथी पंचायत के मुखिया पद पर पिछले तीन टर्म से एक ही परिवार का कब्जा था। उन पंचायतों में अब नए मुखिया पंचायत की जिम्‍मेदारी संभालेंगे। 

दुल्‍हिन बाजार में केवल एक मुखिया बचा पाए कुर्सी 

दुल्हिन बाजार प्रखंड क्षेत्र की 14 ग्राम पंचायतों में मुखिया पद पर सिंघारा कोपा पंचायत से दूसरी बार कमरुद्दीन कुरैशी ने जीत हासिल की है। शेष पंचायतों में नए चेहरे आ गए हैं। छह में महिलाओं ने मुखिया पद पर जीत हासिल की है। काब पंचायत में खुर्शीदा परवीन, राजीपुर पंचायत में गुड़िया देवी, सदाबह में रेखा देवी, सेल्हौरी बेल्हौरी से रेखा कुमारी, सोनियावां पंचायत में अंजू देवी, भरतपुरा में सुनैना देवी मुखिया चुनी गई हैं। धाना-निसरपुरा पंचायत में धर्मेंद्र यादव, एनखा-भीमनीचक पंचायत में रंजीत यादव, लाला-भदसार पंचायत में अरविंद मौर्य, उलार-सोरामपुर में संदीप कुमार, नरही-पिरही पंचायत में कृष्णमोहन पासवान सीही पंचायत में राजीव शर्मा तथा अछुआ-रकसिया पंचायत में शंंभू पासवान ने जीत हासिल की है।  

बिहटा में दो मुखिया कुर्सी बचाने में रहीं सफल 

बिहटा प्रखंड में आनंदपुर पंचायत से निर्वतमान मुखिया दुबारा किरण देवी कुर्सी बचाने में सफल रहीं। कटेसर पंचायत से मुखिया पद पर पहली बार सुमन कुमारी विजयी हुई हैं। सिकंदपुर में अर्घानन्द पासवान, परेव से अंजू देवी, कौड़िया से नीतू देवी,  बिंदौल से मुखिया पद पर पहली बार विनीता देवी विजयी रहीं। वहीं दौलतपुर सिमरी पंचायत से श्री प्रकाश,  मूसेपुर पंचायत से शोभा कुमारी (दोबारा), दयालपुर दौलतपुर पंचायत से श्यामबाबू यादव कुंजवा से अमित कुमार, मचहल पुर लई पंचायत से विनय सिंह, पुरुषोत्तमपुर पैनाथी पंचायत से विनय कुमार विभूति और विष्णुपुरा पंचायत से अनिल कुमार सिंह निर्वाचित हुए। वहीं यमुनापुर पंचायत से निवर्तमान मुखिया स्व मदन सिंह के पुत्र मनोज कुमार, तारानगर से मंजू देवी, कंचनपुर से अंजनी कुमार, सदिसोपुर से दीक्षा प्रियदर्शी, पैनाल पंचायत से शीला देवी, श्रीचंदपुर से राम अवधेश यादव ने जीत हासिल की। 

chat bot
आपका साथी