Bihar News: आरा में नदी में डूबने से महिला समेत दो लोगों की मौत, पैर फिसलने की वजह से हुआ हादसा

Bihar News बिहार के आरा में बुधवार को अलग-अलग हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि पैर फिसलने की वजह ये दोनों लोग नदीं में डूब गए जिससे इनकी मौत हो गई।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 06:05 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 06:05 PM (IST)
Bihar News: आरा में नदी में डूबने से महिला समेत दो लोगों की मौत, पैर फिसलने की वजह से हुआ हादसा
आरा में डूबने से दो लोगों की मौत। सांकेतिक तस्वीर

जागरण टीम, आरा/शाहपुर। भोजपुर जिले के अलग-अलग जगहों पर बुधवार को नदी में डूबने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा शाहपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बहोरनपुर ओपी के दामोदरपुर गांव में हुआ।  बुधवार की सुबह नदी के भागड़ में डूबने से महिला की जान चली गई। बाद में शव बरामद किया गया। हादसे को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरातफरी मची रही। मृतका 35 वर्षीय सविता देवी बहोरनपुर ओपी क्षेत्र के दामोदरपुर गांव वार्ड नंबर -14 निवासी सुनील राम की पत्नी थी।

स्वजनों ने बताया कि सविता देवी सुबह करीब चार बजे शौच के लिए बधार गई थी। वापस लौटने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी के भागड़ में गिरकर डूब गई। जिससे उसकी मौत हो गई। करीब एक घंटे बीत जाने के बाद जब घर वापस नहीं लौटी तो स्वजनों ने खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान स्वजनों ने शव को भागड़ में देखा। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला गया। जिसके पश्चात स्वजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। बताया जाता है कि मृतक को तीन पुत्र सोनू, सुमित, संदीप एवं एक पुत्री साक्षी है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पैर फिसलने से नदी में डूबा मजदूर

वहीं कोईलवर थाना क्षेत्र के गीधा ओपी अंतर्गत ज्ञानपुर गांव में बुधवार को नदी में डूबने से गया जिला निवासी एक मजदूर की मौत हो गई। बाद में शव बरामद किया गया। मृतक 34 वर्षीय नान्हू मांझी गया जिला के चंदौती थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी स्व.बुधन मांझी का पुत्र था।वह पेशे से मजदूर था। तीन वर्षों से गीधा ओपी क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव स्थित ईंट भट्ठा पर अपने परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था।

इधर मृतका की पत्नी सुमित्री देवी ने बताया की दोपहर जब वह शौच करने के लिए ज्ञानपुर गांव स्थित बधार में गया था। नदी किनारे अचानक पैर फिसल गया और वह नदी में गिरकर डूब गया। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उसे पानी से बाहर निकाला गया। जिसके बाद स्वजन उसे आरा सदर अस्पताल लाए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

chat bot
आपका साथी