बिहारः 17 साल के लड़के से लड़की की शादी कराने की जिद पर अड़ा परिवार, इनकार पर किया बुरा हाल

शादी करने से इनकार किया तो लड़के के साथ जमकर मारपीट कर अगवा करने का प्रयास किया गया। मामला हिलसा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव का है। मामले में पांच लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस वारदात की जांच कर रही है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 05:33 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 05:33 PM (IST)
बिहारः 17 साल के लड़के से लड़की की शादी कराने की जिद पर अड़ा परिवार, इनकार पर किया बुरा हाल
नाबालिग लड़के के स्वजनों ने शादी से इनकार किया तो जमकर मारपीट की गई। सांकेतिक तस्वीर।

संवाद सहयोगी, हिलसा: बिहार में एक परिवार सरपंच के नाबालिक लड़के से अपनी लड़की का रिश्ता तय करने के लिए उसके घर पहुंच गया। वर पक्ष विवाह के लिए तैयार नहीं था। ऐसे में लड़के वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसपर लड़के के साथ जमकर मारपीट कर अगवा करने का प्रयास किया गया। मामला नालंदा जिले का है। लड़के के पिता ने राम जी बिंद समेत पांच लोगों को आरोपित किया है। मामला दर्ज कर हिलसा थाने की पुलिस वारदात की जांच कर रही है। 

बताया जाता है कि मामला हिलसा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव का है। कुरमिया विगहा गांव के रामजी बिंद अपनी बेटी की शादी के लिए लड़का तलाश रहे हैं। रिश्ते के लिए शनिवार की शाम वे हिलसा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव निवासी मोहन बिंद के घर पहुंच गए। उनके आने के कुछ देर बाद तक तो मोहन बिंद कुछ समझ नहीं पाए मगर अचानक जब उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर की तो वह चौंक गए। रामजी बिंद ने मोहन बिंद से कहा कि वह रामबाबू कुमार से अपनी बेटी का विवाह करना चाह रहे हैं। इस पर मोहन बिंद ने कहा कि उनके लड़के की उम्र अभी मात्र 17 साल ही है। वह अभी शादी करने को तैयार नहीं हैं। लड़के के नाबालिक होने के कारण रिश्ता करने से लड़की के स्वजनों ने इनकार कर दिया। कुछ ही देर की बातचीत के बाद रामजी बिंद के सहयोगियों ने लड़के का अपहरण करने का प्रयास किया। नाबालिग के शोर मचाने के बाद इलाके के लोग घर के पास आ गए, जिसके कारण अपहरण होने से बच गया। सरपंच लड़के की मां ने बताया कि घर में रखे सरकारी गोदरेज को तोड़कर उसमें रखे पांच हजार रुपये ले लिया। इस संदर्भ में राम जी बिंद समेत पांच लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

chat bot
आपका साथी