Bihar News: वैशाली में नहाने के दौरान चार बच्चियां पोखर में डूबीं, दो का निकाला गया शव

वैशाली में बुधवार की दोपहर भदवास गांव की चार बच्चियां नहाने के क्रम में डूब गयीं। उनमें से दो के शव को ग्रामीणों ने पोखर से बाहर निकाल लिया है। वहीं एक की खोज की जा रही है। चौथी बच्ची को सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया गया है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 02:18 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 02:18 PM (IST)
Bihar News: वैशाली में नहाने के दौरान चार बच्चियां पोखर में डूबीं, दो का निकाला गया शव
महुआ थाना क्षेत्र के भदवास पोखर में हादसे के बाद बच्ची की खोज करते लोग।

वैशाली, जेएनएन। बिहार के वैशाली जिले में बुधवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया। महुआ थाना क्षेत्र के भदवास पोखर में भदवास गांव की चार बच्चियां नहाने के क्रम में डूब गयीं। उनमें से दो के शव को ग्रामीणों ने पोखर से बाहर निकाल लिया है। वहीं एक की खोज की जा रही है। चौथी बच्ची को सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया गया है। मृतका गांव के धर्मेंद्र पासवान की 10 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी, मदन पासवान की 12 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी है। वहीं राजेश्वर पासवान की पुत्री 12 वर्षीय महिमा कुमारी की खोज की जा रही है। साथ ही चंद्र पासवान की 10 वर्षीय पुत्री सुमन कुमार का चिकित्सक से इलाज कराया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पोखर पर भीड़ जुट गई है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई है। 

स्थानीय लोगों ने रोका पर नहीं मानीं

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार भदवास गांव के धर्मेंद्र पासवान की 10 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी, मदन पासवान की 12 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी, राजेश्वर पासवान की पुत्री 12 वर्षीय महिमा कुमारी व चंद्र पासवान की 10 वर्षीय पुत्री सुमन कुमार बुधवार की दोपहर महुआ थाना क्षेत्र के भदवास पोखर में नहाने आई थीं। स्नान के दौरान चारों गहरे पानी में चली गईं। इस दौरान आसपास के लोगों ने उन्हें गहरे पानी में जाने से मना किया, मगर वे नहीं मानीं।

घटना के बाद मचा हड़कंप

इसी बीच चारों ने अपना संतुलन को दिया और पानी में डूब गईं। सूचना मिलने पर ही घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग व गोताखोर तुरंत पानी में बच्चियों की तलाश करने के लिए कूदे। काफी देर के बाद दो का ग्रामीणों ने शव बाहर निकाला लिया। इनमें से एक को सकुशल पोखर से निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जबकि एक की अभी भी तलाश जारी है। 

chat bot
आपका साथी