Bihar Weather: बिहार में मौसम बना रहेगा शुष्क, पटना सहित पूरे राज्‍य में दो से तीन डिग्री गिरा पारा

Bihar Weather Forecast बिहार के उत्तर-पूर्वी भाग में पूर्णिया में बीते 24 घंटों के दौरान स्थानीय कारणों के कारण 0.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। शेष भागों का मौसम शुष्क रहा। गुरुवार को पटना व इसके आसपास का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Fri, 29 Oct 2021 06:30 AM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 07:04 AM (IST)
Bihar Weather: बिहार में मौसम बना रहेगा शुष्क, पटना सहित पूरे राज्‍य में दो से तीन डिग्री गिरा पारा
बिहार में तेजी से बदल रहा मौसम का मिजाज। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Forecast: बिहार के उत्तर-पूर्वी भाग में पूर्णिया में बीते 24 घंटों के दौरान स्थानीय कारणों के कारण 0.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। शेष भागों का मौसम शुष्क रहा। गुरुवार को पटना व इसके आसपास का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 एवं न्यूनतम 20.4 डिग्री रहा। ऐसे में गुरुवार को न्यूनतम तापमान में लगभग दो डिग्री का अंतर आया है। वहीं  मोतिहारी में सर्वाधिक तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को पटना व इसके आसपास के क्षेत्रों में आकाश पूरी तरह से साफ रहेगा। अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट का अनुमान है।

31.2 डिग्री सेल्सियस रहा पटना का अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पर सिमटा मोतिहारी का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस 48 घंटे बाद राज्य के पारे में आएगी और गिरावट

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार हो रही बर्फबारी का असर सूबे में दिख रहा है। इस कारण दिन से लेकर रात तक के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी हवा के निरंतर प्रवाह के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

10 दिनों का पटना का अधिकतम व न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में) तिथि -        अधिकतम -   न्यूनतम 28 अक्टूबर    31.2    -       18 27 अक्टूबर   31.0       -    20.4 26 अक्टूबर      32.0         -   21.0 25 अक्टूबर    30.8         -       22.6 24 अक्टूबर    31.0         -     22.0 23 अक्टूबर    32.2          -    21.4 22 अक्टूबर    31.2         -    21.7 21 अक्टूबर    31.4          -   22.4 20 अक्टूबर    31.0         -     24.6 19 अक्टूबर    32.2        -     24.4 18 अक्टूबर    31.4          -    26.3 17 अक्टूबर    32.2       -       24.4 16 अक्टूबर    35.8   -       26.8 15 अक्टूबर    35.3       -       25.6 14 अक्टूबर    34.6       -       25.3 13 अक्टूबर    34.4    -       25.2 12 अक्टूबर    34.0        -     24.4 11 अक्टूबर    33.3       -       25.2

chat bot
आपका साथी