Bihar News: उस अजीब बछड़े को देखने उमड़ पड़ी भीड़, किसी को दिखा सूअर तो कोई बता रहा था एलियन

Bihar News बिहार के पूर्वी चंपारण में एक अजीब बछड़े का जन्‍म हुआ। जन्‍म के कुछ घंटे के भीतर ही वह मर गया। इस बीच उसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

By Amit AlokEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 05:18 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 09:30 PM (IST)
Bihar News: उस अजीब बछड़े को देखने उमड़ पड़ी भीड़, किसी को दिखा सूअर तो कोई बता रहा था एलियन
Bihar News: उस अजीब बछड़े को देखने उमड़ पड़ी भीड़, किसी को दिखा सूअर तो कोई बता रहा था एलियन

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। बिहार के पूर्वी चंपारण स्थित अरेराज में शुक्रवार को एक अनोखे नवजात जानवर को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। यह जानवर एक बछड़ा था। लोगों को वह सूअर की तरह दिख रहा था। स्‍थानीय लोगाें काे उसमें एलियन भी नजर आ रहा था। यह बछड़ा जन्‍म के कुछ घंटों बाद मर गया। बाद में इसे लोगों ने दफना दिया।

पूर्वी चंपारण के अरेराज में अजीबोगरीब बछड़े का जन्‍म

मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण के अरेराज प्रखंड क्षेत्र की मुड़ा पंचायत अंतर्गत भेलानारी गांव में शुक्रवार को एक अजीबोगरीब बछड़े ने जन्‍म लिया। गांव के रामस्वरूप सिंह की गाय के इस बछड़े को देखने के लिए सुबह से ही भीड़ लग गई। बछड़ा कुछ-कुछ सूअर की तरह दिख रहा था। हालांकि, उसके कई अंग अजीबोगरीब थे।

लाेग कभी बताते एलियन तो कभी दैत्‍य, हो गई मौत

इस अजीब बछड़े को लाेग कभी एलियन बता रहे थे तो कभी दैत्‍य। भीड़ बढ़ती जा रही थी। आगे क्‍या करना है, इसका फैसला होना ही था, कि इसी बीच बछड़े की मौत हो गई। इसके बाद उसे दूर ले जाकर दफना दिया गया।

गाय ने पहले के दो बच्‍चे सही सलामत

गौपालक रमावती कुंअर ने बताया कि उक्त गाय ने इसके पहले दो बछड़े को जन्म दिया है। दोनों सही सलामत रहे। इस बार स्थानीय मवेशी चिकित्सक की देखरेख में गाय का गर्भाधारण कराया गया था। लगता है कि उसी दौरान किसी चूक के कारण गाय ने विचित्र जीव को जन्म दिया।

chat bot
आपका साथी