बिहारः दोनों पैर से दिव्यांग की जान लेने पहुंचे बदमाश, दरवाजा था बंद तो खिड़की से मार दी गोली

रविवार की देर रात बदमाशों ने फुलवड़िया थानाक्षेत्र के बारो उत्तरी पंचायत स्थित वार्ड छह तेतरी टोला निवासी अर्जुन कसेरा के 45 वर्षीय दिव्यांग पुत्र रतन कुमार की हत्या गोली मारकर कर दी। घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 05:02 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 05:02 PM (IST)
बिहारः दोनों पैर से दिव्यांग की जान लेने पहुंचे बदमाश, दरवाजा था बंद तो खिड़की से मार दी गोली
बेगूसराय में दिव्यांग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रतीकात्मक तस्वीर।

संवादसूत्र, बरौनी (बेगूसराय): रविवार की देर रात बदमाशों ने फुलवड़िया थानाक्षेत्र के बारो उत्तरी पंचायत स्थित वार्ड छह तेतरी टोला निवासी अर्जुन कसेरा के 45 वर्षीय दिव्यांग रतन कुमार की हत्या गोली मारकर कर दी। घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा डीएसपी, फुलवड़िया थानाध्यक्ष सुमन्त कुमार चौधरी दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। शव का पोस्टमॉर्टम करा स्वजनों को सौंप दिया है> वहीं हत्या के कारणों व संलिप्त बदमाशों के संबंध मेंं पड़ताल की जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक तीन भाई में मंझले थे और ढाई दशक पूर्व घर का छत गिरने से हुए हादसे में अपना दोनों पैर गंवा बैठे थे। स्वजनों ने बताया कि उनका हाथ भी सही काम नहीं करता था। इसलिए वे हमेशा बिस्तर पर ही पड़े रहते थे। देर रात बदमाशों ने सोई अवस्था में खिड़की के रास्ते गोली मार दी। समाचार प्रेषण तक घटना के कारणों के बारे में स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि इसको लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं। कुछ लोग शराब के धंधे से जोड़ रहे हैं तो कुछ आपसी रंजिश को हत्या का कारण बता रहे हैं। तेघड़ा डीएसपी ओमप्रकाश ने एफएसएल टीम से जांच करवाने की बात करते हुए कहा कि मृतक के स्वजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। बता दें कि रतन कुमार तीन भाई में मंझले थे। ढाई दशक पूर्व घर का छत गिरने से हुए हादसे में अपना दोनों पैर गंवा बैठे थे। उनका हाथ भी सही काम नहीं करता था। इस कारण वह हमेशा बिस्तर पर पड़े रहते थे। घटना के बाद कुछ लोग शराब के धंधे से जोड़ रहे हैं तो कुछ आपसी रंजिश को हत्या का कारण बता रहे हैं। हालांकि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। 

chat bot
आपका साथी