गाजियाबाद से 77 हजार श्रमिक बस से निकले थे घर आने के लिए, कितने पहुंचे बिहार? पता नहीं

बाहर के राज्यों से लौटने वाले बिहार के लोगों की संख्या का ठीक से पता नहीं चल रहा। गाजियाबाद के डीएम ने 77 हजार श्रमिकों को बस से उनके घर भेजे जाने की बात जरूर कही पर वे श्रमिक बिहार पहुंचे या फिर यूपी गए इसका पता नहीं चला।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 05:27 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 05:27 PM (IST)
गाजियाबाद से 77 हजार श्रमिक बस से निकले थे घर आने के लिए, कितने पहुंचे बिहार? पता नहीं
पटना जंक्शन पर कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता चिकित्सक। जागरण आर्काइव।

राज्य ब्यूरो, पटना: बाहर के राज्यों से लौटने वाले बिहार के लोगों की संख्या और उनकी सेहत का इस बार अब तक ठीक से पता नहीं चल रहा है। गाजियाबाद के डीएम ने 77 हजार श्रमिकों को बस से उनके घर भेजे जाने की बात जरूर कही पर वे श्रमिक बिहार पहुंचे या फिर यूपी गए इसका पता नहीं चला। इस बार क्वारंटाइन सेंटर के बारे में बाहर से आए मजदूरों को कोई खास जानकारी नहीं है। इस बीच बिहार में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रोजाना दस हजार से अधिक संक्रमित मिलना जारी है। पटना कोरोना का हब बन गया है। राज्य में सबसे अधिक कोरोना के एक्टिव मामले राजधानी पटना से हैं। 

अनुमंडल स्तर पर क्वारंटाइन सेंटर के लिए कहा

उप मुख्यमंत्री सह आपदा प्रबंधन मंत्री रेणु देवी का कहना है कि जिलाधिकारियों को अनुमंडल स्तर पर क्वारंटाइन सेंटर शुरू करने को कहा गया है पर अभी ऐसी स्थिति नहीं है कि क्वारंटाइन सेंटर पर बाहर से आए लोगों को रखा जाए। काफी कम संख्या में वे पहुंच रहे। पूर्व के अनुभवों की वजह से वे अपने घर में ही क्वारंटाइन हो जा रहे। 

कोई लगा नहीं पा रहा सही से आकलन

ट्रेनों के खुले रहने की वजह से दिल्ली व अन्य शहरों से आने वाले कितनी संख्या में किस जगह के लिए निकले इसका ठीक से आकलन नहीं हो पा रहा। रेलवे स्टेशन पर जांच की व्यवस्था होने की वजह से संक्रमित नहीं होने की स्थिति में वे अपने घर चले जा रहे। बस बंद नहीं रहने की वजह से उन्हेंं परेशानी नहीं है। संक्रमितों को प्रोटोकाल के हिसाब से इलाज कराया जा रहा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहर के राज्यों से ट्रेनों से जो श्रमिक आ रहे उनमें संक्रमितों की संख्या कम है। गांव से स्तर पर यह जानकारी ली जा रही कि स्थिति क्या है।

chat bot
आपका साथी