यूपी के CM योगी आदित्यनाथ को बिहार के मंत्री मुकेश सहनी की चेतावनी- हम बिहार में घुसने नहीं देंगे

मुकेश सहनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम नरेंद्र मोदी की बात पर भरोसा नहीं करते हैं। योगी ने यूपी में मल्लाहों से डरकर पांच हजार पुलिस के जवान तैनात कर दिए। इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि अपने पैर पर कुल्हाड़ी कौन मारता है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 05:07 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:06 PM (IST)
यूपी के CM योगी आदित्यनाथ को बिहार के मंत्री मुकेश सहनी की चेतावनी- हम बिहार में घुसने नहीं देंगे
प्रेसवार्ता को संबोधित करते मुकेश सहनी। -

राज्य ब्यूरो, पटना: उत्तर प्रदेश (यूपी) में फूलन देवी की प्रतिमा प्रकरण के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंत्री मुकेश सहनी के तेवर तल्ख हैं। यूपी के सीएम पर आरोप लगाते हुए विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के प्रमुख ने कहा कि योगी आदित्यनाथ पीएम नरेंद्र मोदी की बात पर भरोसा नहीं करते हैं। सहनी ने कहा यूपी की योगी सरकार को मुकेश सहनी से इतना डर लगा कि विधि-व्यवस्था का हवाला देकर उन्हें प्रेस तक से नहीं मिलने दिया गया। जो काम उन्होंने उनके साथ किया वही काम बिहार में वे योगी आदित्यनाथ के साथ भी कर सकते हैं। 

सोमवार को अपने सरकारी आवास पर प्रेस से सहनी ने कहा कि योगी सरकार सन आफ मल्लाह को बनारस आने से रोक सकती है, लेकिन निषाद समाज को सरकार बनाने से नहीं रोक सकती है। उन्होंने कहा कि मैं बनारस में नहीं घुस सकूं इसके लिए पांच हजार पुलिस जवान लगाए गए। यह मल्लाह समाज का डर है और यह डर उन्हें अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि मुझे रोकने के लिए विधि-व्यवस्था का हवाला दिया गया। जो मुख्यमंत्री विधि-व्यवस्था नियंत्रित नहीं कर सकता उसे सत्ता में रहने का अधिकार नहीं। योगी आदित्य नाथ तुरंत इस्तीफा दें।

सरकार बनेगी तो वे सभी जिलों में फूलन देवी की प्रतिमा

विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंत्री मुकेश सहनी बोले कि जिस प्रकार बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मुखिया नीतीश कुमार सबकी सुरक्षा का ध्यान रखते हैं, वैसे ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी रखना चाहिए, लेकिन उत्तर प्रदेश में ऐसा नहीं हो रहा। यूपी सरकार मोदी के सबका साथ, सबका विकास की प्रतिबद्धता भूल जाति विशेष की राजनीति कर रही है, जिससे वहां आक्रोश है। उन्होंने कहा कि यूपी में उनकी सरकार बनेगी तो वे सभी जिलों में फूलन देवी की प्रतिमा लगाएंगे। 

chat bot
आपका साथी