चिराग पासवान से बिहार की मंत्री लेसी सिंह का सवाल, अचानक प्रेम उभरने की क्या है लालच

बिहार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने लोजपा सांसद चिराग पासवान पर हमला किया है। उन्होंने कहा है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री के नाम पर राजनीतिक रोटी सेंकना चाहते हैं। अचानक उनके प्रेम उभरने की लालच जनता जानती है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 08:25 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 08:25 PM (IST)
चिराग पासवान से बिहार की मंत्री लेसी सिंह का सवाल, अचानक प्रेम उभरने की क्या है लालच
लोजपा सांसद चिराग पासवान और बिहार की मंत्री लेसी सिंह। जागरण आर्काइव।

राज्य ब्यूरो, पटना : खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने मंगलवार को कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) सांसद चिराग पासवान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री के नाम पर राजनीतिक रोटी सेंकना चाहते हैं। अचानक उनके प्रति उभरे इस प्रेम को जनता समझती है। लेसी सिंह ने चिराग पासवान से यह सवाल किया कि अगर भोला पासवान शास्त्री के प्रति उनके मन में सम्मान था तो उनके पिता ने पूर्व मुख्यमंत्री के किसी स्वजन की सुधि क्यों नहीं ली? सुधि लेना तो दूर उनकी स्मृति में डाक टिकट तक जारी नहीं करवा पाए।

लेसी सिंह ने कहा कि आज जब जमुई सांसद चिराग पासवान राजनीति से अलग-थलग पड़ गए हैं तो उन्हें भोला पासवान शास्त्री की याद आ रही है। उनकी जयंती पर पूर्णिया जिला स्थित उनके बैरगाछी में रात्रि विश्राम का स्वांग रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जब मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने बैरगाछी के चारों ओर सड़क का निर्माण कराया। भोला पासवान शास्त्री के नाम पर प्राथमिक विद्यालय की स्थापना को स्वीकृति दी गई। उनके पैतृक गांव में उच्च विद्यालय की स्थापना की गई।

नीतीश ने भोला पासवान शास्त्री के लिए किया बहुत कुछ

लेसी ने कहा कि भोला पासवान शास्त्री के सम्मान में पूर्णिया में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। उनकी जयंती को राजकीय समारोह में मनाए जाने का फैसला लिया गया। पूर्णिया में भोला पासवान शास्त्री चौक पर उनकी प्रतिमा स्थापित की गई। जदयू के राज्यसभा सदस्य बशिष्ठ नारायण सिंह ने अपनी सांसद निधि से उनके बैरगाछी स्थित आवास पर एक भव्य सामुदायिक भवन का भी निर्माण कराया। मेरे विधायक कोष से भोला पासवान शास्त्री के ससुराल चंपावती चौक पर उनकी प्रतिमा का निर्माण कराया गया। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने लोजपा सांसद चिराग पासवान से पूछा कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री के लिए क्या किया वह बताएं। जनता उनकी लालच समझ रही है।

chat bot
आपका साथी