Maner Election 2020: मनेर में राजद के गढ़ को भेदना भाजपा की चुनौती, 62 फीसद मतदाताओं ने ईवीएम में बंद किया फैसला

Maner Assembly Election News 2020 पटना जिले के अंतर्गत मनेर सीट लंबे समय से राष्‍ट्रीय जनता दल के कब्‍जे में है। पहले यहां श्रीकांत निराला और बाद में भाई वीरेंद्र राजद के टिकट पर जीत हासिल करते रहे हैं। भाजपा इस बार नये प्रत्‍याशी के साथ मैदान में है।

By Shubh NpathakEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 05:12 PM (IST) Updated:Tue, 03 Nov 2020 08:39 PM (IST)
Maner Election 2020: मनेर में राजद के गढ़ को भेदना भाजपा की चुनौती, 62 फीसद मतदाताओं ने ईवीएम में बंद किया फैसला
मनेर सीट से प्रत्‍याशी भाई वीरेंद्र, श्रीकांत और निखिल आनंद। जागरण आर्काइव

जेएनएन, पटना। मनेर विधानसभा क्षेत्र पर 2005 से लगातार राजद का कब्जा रहा है। 2005 में यहां से राजद के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने श्रीकांत निराला 2010 में जदयू और 2015 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े। हालांकि दोनों ही बार उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। 2010 से भाई वीरेंद्र लगातार मनेर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस बार भाजपा ने उनसे मुकाबले के लिए नए चेहरे निखिल आनंद को मैदान में उतारा है। श्रीकांत निराला बगावत कर निर्दलीय मैदान में कूद चुके हैं। राजद के इस गढ़ को भेदना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है। इस सीट से कुल 22 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां जिले के सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों में सर्वाधिक 61.80 फीसद मतदान हुआ है।

क्षेत्र परिचय

मनेर विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। यह पटना जिले का हिस्‍सा है। नये परिसीमन के बाद यह क्षेत्र पाटलिपुत्र लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है। 1952 में हुए यहां पहले चुनाव में कांग्रेस के रामेश्‍वर प्रसाद शास्त्री विधायक बने।

प्रमुख प्रत्‍याशी

1. भाई वीरेंद्र : राजद

2. निखिल आनंद : भाजपा

3. रामस्वरूप चौहान : रा. जनसंभावना पार्टी

4. श्रीकांत निराला : निर्दलीय

5. शिव कुमार सिंह : भारतीय मोमिन फ्रंट

6. देवानंद यादव : जनता पार्टी

7. बसंत राव साठे : निर्दलीय

8. जन्मेजय कुमार : निर्दलीय

9. कुश कुमार : निर्दलीय

10. शोभा देवी : भा. मानवता पार्टी

11. अजय कुमार सिंह : रि. पार्टी इं.

12. विकास कुमार : निर्दलीय

13. जवाहर सिंह : निर्दलीय

14. सन्नु देवी : निर्दलीय

15. राजकिशोर सिंह : निर्दलीय

16. रणधीर कुमार शर्मा : निर्दलीय

17. सतीश कुमार : जय महाभारत पार्टी

18. कृष्ण भगवान सिंह : समाजवादी जद डे.

19. रंजना सिंह : पी. पार्टी इं.

20. चौधरी ब्रहम प्रकाश सिंह : जाप लो.

21. कामेश्वर कुमार : निर्दलीय

22. रवींद्र कुमार : शिव सेना

प्रमुख मुद्दे

1. दियारा का कटाव - दियारा का कटाव लगातार जारी है। कटाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से कई तरह के प्रयास किए गए हैं, पर बोल्डर पीचिंग नहीं होने से कटाव निरंतर जारी है।

2. रिंग रोड की मांग - मनेर को रिंग रोड से जोडऩे की मांग काफी जोर-शोर से उठाई जा रही है। रिंग रोड को लेकर युवा लगातार आंदोलन कर रहे हैं।

3. पेयजल पाइपलाइन - पिछले आठ वर्षों से आर्सेनिक मुक्त जल सप्लाई करने के लिए पाइप बिछाने और नलकूप लगाने का कार्य चल रहा है, पर आज तक पूर्ण नहीं हो पाया है। मनेर प्रखंड का गंगा किनारे वाला बड़ा क्षेत्र आर्सेनिक से प्रभावित है।

4. शिक्षा - विधानसभा मुख्यालय होने के बावजूद यहां एक भी स्नातक कॉलेज नहीं है। कॉलेज खोलने का मुद्दा युवा वर्ग और छात्रों के लिए मुख्य है। इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।

5.  जलजमाव - दानापुर से करीब होने के कारण सराय बलुआं गोपालपुर पंचायत के गांव के खेत अब आवासीय इलाके हो रहे हैं। इस इलाके में पूरे साल जलजमाव की समस्या से लोग जूझते रहते हैं।

प्रमुख तथ्‍य

कुल मतदाता : 3,22,330

पुरुष मतदाता : 1,69,772

महिला मतदाता : 1,52,520

थर्ड जेंडर : 8

chat bot
आपका साथी