बिहार में साढ़े तीन करोड़ लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की तैयारी, सभी श्रमिकों का होगा रजिस्‍ट्रेशन

Bihar Government Scheme बिहार में कामन सर्विस सेंटर से हो रहा श्रमिकों का निबंधन श्रम संसाधन मंत्री जिवेश कुमार ने श्रमिकों के निबंधन हेतु विशेष अभियान की शुरुआत की निबंधन के बाद सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में मिलेगी मदद

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 12:54 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 12:54 PM (IST)
बिहार में साढ़े तीन करोड़ लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की तैयारी, सभी श्रमिकों का होगा रजिस्‍ट्रेशन
बिहार में श्रमिकों के निबंधन के लिए अभियान की शुरुआत। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Labour Resources Department: बिहार के असंगठित क्षेत्र में कार्यरत तीन करोड़ 49 लाख श्रमिकों के निबंधन के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन के लिए पंचायत स्तर पर कार्यरत कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से श्रमिकों का निबंधन कराया जा रहा है। इन श्रमिकों का डाटा बैंक भी बनाया जाएगा ताकि श्रमिकों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ उन्हें दिया जा सके। श्रम संसाधन मंत्री जिवेश कुमार ने ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन हेतु विशेष अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से श्रमिकों का निबंधन का लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा। 

श्रमिकों के निबंधन में सबसे आगे है बिहार

पूरे देश में 84 लाख 88 हजार 417 श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन हो चुका है, इनमें बिहार के श्रमिकों की सर्वाधिक संख्या 19 लाख 20 हजार 823 शामिल है। पोर्टल पर वैसे श्रमिकों का निबंधन किया जाना है जो ईएसआइ या ईपीएफओ के दायरे में नहीं आते हैं और असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हैं। इस अवसर पर सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असंगठित क्षेत्र में कार्यरत करने वाले श्रमिकों के निबंधन और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सराहनीय कार्य किया है।

कामन सर्विस सेंटर से बेहद आसान होगा काम

सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से श्रमिकों का निबंधन कार्य बेहद आसान होगा। श्रम संसाधन विभाग के विशेष सचिव आलोक कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना किनी, श्रमायुक्त रंजिता, पटना प्रमंडल के श्रमायुक्त रोहित राज सिंह व कामन सर्विस सेंटर के स्टेट हेड संतोष तिवारी मौजूद थे।

श्रमिक पोर्टल पर निबंधन से होगा कई तरह का फायदा

श्रमिक पोर्टल पर निबंधन करा लेने से कई तरह का फायदा होगा। सरकार इसके जरिए कौशल विकास के साथ विषम परिस्‍थ‍ितियों में सरकार से मदद भी मिल सकेगी। इसके जरिए सरकार भविष्‍य में पेंशन, दुर्घटना या सामान्‍य परिस्थितियों में चिकित्‍सा लाभ जैसी सुविधाएं भी दे सकती है।

chat bot
आपका साथी