बिहार: गोपालगंज में आर्केस्‍ट्रा में सीटी बजाने के विरोध में हुई चाकूबाजी, एक ही परिवार के छह लोग घायल

शादी समारोह के दौरान कथा मटकोर कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा चल रहा था। इस दौरान कुछ मनचलों ने जमकर सीटी बजानी शुरू कर दी। घरवालों ने विरोध किया तो चाकू से हमला कर एक ही परिवार के छह लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 01:25 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 01:25 PM (IST)
बिहार: गोपालगंज में आर्केस्‍ट्रा में सीटी बजाने के विरोध में हुई चाकूबाजी, एक ही परिवार के छह लोग घायल
आर्केस्‍ट्रा में सिटी बजाने से रोकने पर हंगामा, सांकेतिक तस्‍वीर ।

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : गोपालगंज जिला के थावे थाना क्षेत्र के गोनियार गांव में शादी समारोह के दौरान कथा और मटकोर का कार्यक्रम चल रहा था। शादी की रौनक बढ़ाने को आर्केस्‍ट्रा का भी आयोजन किया गया था। आर्केस्ट्रा के दौरान कुछ मनचले युवक जोर-जोर से लगातार सीटी बजाने लगे। वे नर्तकियों के हर ठुमके पर सीटी बजा रहे थे। जब घरवालों ने सीटी बजाने का विरोध किया तो उनलोगों ने चाकू से हमला कर एक परिवार के छह लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।  

पुलिस गिरफ्तारी को कर रही छापेमारी

बताया जाता है कि गोनिवार गांव निवासी विपिन प्रसाद के घर गुरुवार की शाम कथा मटकोर का कार्यक्रम था। कथा मटकोर कार्यक्रम में आर्केष्ट्रा का भी आयोजन किया गया था। आर्केष्ट्रा कार्यक्रम में नर्तकी डांस कर रही थी। तभी वहां पहुंचे कुछ युवक नर्तकी के डांस पर सीटी बजाने लगे। युवकों के लगातार सीटा बजाने को देखते हुए घर के लोगों ने इसका विरोध किया। विरोध करने पर विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान युवकों ने चाकू से हमला कर विपिन प्रसाद, देवानंद प्रसाद, उमरावती देवी, संजीव कुमार व पूजा कुमारी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल किया। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।

chat bot
आपका साथी