महिला विकास निगम में 213 परामर्शियों की होगी नियुक्ति, इस वेबसाइट से लें पूरी जानकारी

बिहार के थाना और जिला स्तर पर काउंसलर की नियुक्ति होगी। राज्य महिला विकास निगम ने जिले में 213 महिला काउंसलर की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योजना है कि प्रत्येक थाने में तीन काउंसलर कार्य करेंगी।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 10:11 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 10:11 PM (IST)
महिला विकास निगम में 213 परामर्शियों की होगी नियुक्ति, इस वेबसाइट से लें पूरी जानकारी
महिला विकास निगम में 213 परामर्शियों की नियुक्ति की जाएगी। सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, पटना: घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को उचित परामर्श के लिए थाना और जिला स्तर पर काउंसलर की नियुक्ति होगी। राज्य महिला विकास निगम ने जिले में 213 महिला काउंसलर की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योजना है कि हर थाने में तीन काउंसलर कार्य करेंगी। वहीं, राज्य स्तरीय मामले को देखने के लिए 17 महिला काउंसलरों की नियुक्ति की जाएंगी। वेबसाइट www.wdc.bih.nic.in पर जाकर पूरी जानकारी ली जा सकती है। 

जिले के 213 पदों के लिए आए 2700 आवेदन  


महिला विकास निगम में पटना जिले में 213 काउंसलर पदों के लिए 2700 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसकी स्क्रूटनी जारी है। नियुक्ति के बाद इन महिला परामर्शियों को राज्य के अंचलस्तरीय थानों में प्रतिनियुक्त किया जाएगा। इन महिला परामर्शियों के माध्यम से घरेलू हिंसा से संबंधित मामलों को सुलझाने में कमी आएगी ।

कुछ लोग फोन पर कर रहे भ्रमित, रहें सचेत


महिला एवं बाल विकास निगम के परियोजना निदेशक अजय ने बताया कि सूचना मिली है कि कुछ लोग नियोजन -नियुक्ति के संबंध में अनुभव प्रमाण पत्र की कमी या अन्य कमियों का हवाला देकर आवेदकों को मोबाइल पर संपर्क कर भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों से सचेत रहने का आग्रह किया। परियोजना निदेशक ने बताया कि महिला एवं बाल विकास निगम में राज्य स्तर के पदों के लिए नियोजन की प्रक्रिया जारी है। 17 पदों के लिए लगभग 2600 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

सभी जानकारी निगम की वेबसाइट पर अपलोड


निगम से जुड़ीं हुई किसी प्रकार की अधिकारिक सूचना निगम की वेबसाइट www.wdc.bih.nic.in या समाचार पत्रों के माध्यम से दी जाती है। उम्मीदवारों की सूची वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गई थी। कई आवेदकों ने अनुरोध किया था कि तकनीकी कारणों से उनका अनुभव प्रमाण पत्र अपलोड नहीं हो पाया है। समीक्षा उपरांत प्रमाणपत्र अपलोड करने के लिए एक मौका दिया गया था। इसका विधिवत प्रकाशन निगम की वेबसाइट पर किया गया है।

chat bot
आपका साथी