सीडीएस विपिन रावत के निधन पर शोक में डूबा बिहार, नीतीश बोले-भारत माता ने खोया सच्‍चा सपूत

लीकाप्टर हादसे में चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत (CDS Vipin Rawat) एवं उनकी पत्नी समेत 13 लोगों के निधन पर बिहार स्तब्ध हो गया। संवेदनाओं की अभिव्यक्ति का दौर जारी रहा। राज्‍यपाल सीएम समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 10:50 AM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 10:50 AM (IST)
सीडीएस विपिन रावत के निधन पर शोक में डूबा बिहार, नीतीश बोले-भारत माता ने खोया सच्‍चा सपूत
सीडीएस विपिन रावत के निधन पर शोक में डूबा बिहार। फाइल फोटो

पटना, राज्य ब्यूरो। हेलीकाप्टर हादसे में चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत (CDS Vipin Rawat) एवं उनकी पत्नी समेत 13 लोगों के निधन पर बिहार स्तब्ध हो गया। संवेदनाओं की अभिव्यक्ति का दौर जारी रही। राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय एवं उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद एवं रेणु देवी ने शोक जताया है। राज्यपाल ने कहा कि जनरल रावत अत्यंत कुशल एवं कत्र्तव्य परायण सैन्य अधिकारी थे। उनका मिलिट्री करियर काफी शानदार था। 

सीएम बोले-भारत माता ने खो दिया सच्‍चा सपूत 

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि जनरल रावत एक जिम्मेदार सैन्य प्रमुख, कर्तव्यपरायण अधिकारी और कुशल नेतृत्वकर्ता रहे, जिन्होंने अपनी काबिलियत और सतत परिश्रम की बदौलत थल सेनाध्यक्ष के बाद देश के पहले चीफ  आफ डिफेंस बनने का गौरव हासिल किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल रावत ने अपने शानदार करियर में परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, युद्ध सेवा मेडल, सेना पदक, विशिष्ट सेवा मेडल समेत कई सम्मान हासिल किए। उन्होंने कई कठिन सैन्य जरूरतों के वक्त चुनौतियों को सफलता में बदलने का अद्भुत कार्य किया। उनके निधन से भारत माता ने एक सच्चा सपूत खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि रावत महान रणनीतिकार थे। देश सेवा के लिए उनका जज्बा अभूतपूर्व था। देश को अपूरणीय क्षति हुई है। रावत के निधन पर बिहार भाजपा अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन, मिथिलेश तिवारी और नीतीश मिश्र ने शोक व्यक्त किया है।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने भी जताया शोक 

जनरल बिपिन रावत के निधन पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी शोक जताया है। लालू ने इसे देश के लिए बेहद दुखद बताया और कहा कि उन्होंने पूरे साहस के साथ देश की सेवा की। राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेंद्र, शक्ति सिंह यादव, चितरंजन गगन, मृत्युंजय तिवारी एवं एजाज अहमद ने भी संवेदना व्यक्त की है। भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह, जदयू नेता रणवीर नंदन, नागरिक परिषद के पूर्व सदस्य अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह ने भी शोक जताया है। नेताओं ने कहा है कि जनरल रावत के निधन से देश को बड़ी क्षति हुई है।

chat bot
आपका साथी