बिहार में चार दिनों में ही 11 लाख लोगों को लगा कोरोना का टीका, दिसंबर तक छह करोड़ टीकाकरण का लक्ष्‍य

छह महीने यानी एक जुलाई से 31 दिसंबर के बीच राज्य के शेष बचे छह करोड़ लोगों का टीकाकरण कर दिया जाए। टीकों की आपूर्ति कम होने से जून महीने में अभियान की गति प्रभावित हुई थी लेकिन अब यह समस्‍या कम होती दिख रही है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Mon, 05 Jul 2021 01:20 PM (IST) Updated:Mon, 05 Jul 2021 01:20 PM (IST)
बिहार में चार दिनों में ही 11 लाख लोगों को लगा कोरोना का टीका, दिसंबर तक छह करोड़ टीकाकरण का लक्ष्‍य
बिहार में टीकाकरण अभियान की गति बढ़ी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar CoronaVirus Vaccination News: बिहार में छह महीने में छह करोड़ टीकाकरण का महाभियान शुरू हो चुका है। महाभियान के महज चार दिन में प्रदेश में 11.28 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है। 21 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधिवत रूप से टीकाकरण के महाभियान की शुरुआत की और स्वास्थ्य विभाग को लक्ष्य दिया कि आने वाले छह महीने यानी एक जुलाई से 31 दिसंबर के बीच राज्य के शेष बचे छह करोड़ लोगों का टीकाकरण कर दिया जाए। टीकों की आपूर्ति कम होने से जून महीने में अभियान की गति प्रभावित हुई थी, लेकिन अब यह समस्‍या कम होती दिख रही है।

सूबे में 27 सौ से अधिक टीकाकरण केंद्र किए गए सक्रिय 20 हजार से ज्यादा मानव बल वैक्सीनेशन के काम में जुटा

एक जुलाई से शुरू हुआ है टीकाकरण का महाअभियान

मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक जुलाई से टीकाकरण का महाभियान शुरू हो गया। कोविन पोर्टल के आंकड़े के अनुसार पहली जुलाई को सूबे में 1.95 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया। लेकिन अगले दिन दो जुलाई को एक दिन में 5.24 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। शनिवार को एक दिन में 3.21 लाख लोगों को टीकाकरण किया गया, जबकि आज रविवार को शाम करीब छह बजे तक  88,608 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका था।

हर महीने एक करोड़ लोगों को टीका देने का है लक्ष्‍य

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री कहते हैं महीने में एक करोड़ लोगों को टीका दिया जाना है। इसके लिए प्रदेश में करीब 27 सौ केंद्र सक्रिय किए गए हैं। 20 हजार से ज्यादा मानव बल को टीकाकरण के कार्य में लगाया गया है। टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए टीकाकरण वैन भी ग्रामीण क्षेत्रों में चलाई जा रही हैं। मंत्री ने दावा किया कि बिहार अपने तय लक्ष्य को हासिल करेगा और यह काम जनता के सहयोग से ही पूरा किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी